Delhi NCR Weather Forecast: राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहरों जैसे नोएडा गुरुग्राम गाजियाबाद फरीदाबाद के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। इसके शनिवार की रात से रविवार की सुबह और दोपहर तक बारिश ने पूरे क्षेत्र को बुरी तरह भिगा दिया है। इसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव ने लोगों को परेशान किया और यातायात भी बाधित हो गया। हालांकि, तापमान में आई गिरावट ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।
रविवार को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर तक में बारिश जारी है। कहीं पर रुक-रुककर तो कहीं मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र में मौसम को बदल दिया है। मानसूनी बारिश को लेकर अहम बात यह है कि पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी बारिश की संभावना काफी ज्यादा है। इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है।
IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के तहत आने वाले हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। इसे बिंदुवार समझ लेते है।
- 6 जुलाई, सोमवार: इस दिन दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में छुटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इस दिन भारी बारिश (Heavy Rainfall) का भी अनुमान जताया गया है।
- 7 जुलाई, मंगलवार: IMD के मुताबिक, मौसम में बदलाव आएगा और काफी व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है। इस दिन के लिए भी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट है।
- 8 जुलाई, बुधवार: इस दिन भी बारिश की गतिविधियां और बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है लगाया है। इसके चलते आईएमडी ने कई क्षेत्रों में अलर्ट भी जारी कर रखा है।
- 9 जुलाई, गुरुवार: 9 जुलाई को बारिश में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई गई है लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव दिख सकता है। इसके साथ ही भारी बारिश सिलसिला कुछ खास इलाकों में जारी रह सकता है।
- 10 जुलाई, शुक्रवार: 10 जुलाई को बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होने की संभावना भी है। हालांकि, यह बारिश छुटपुट स्थानों पर ही हो सकती है, जबकि धूप की आंख-मिचोली उमस वाली गर्मी को बढ़ा सकती है।
उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
इसके अलावा बात उत्तर प्रदेश के मौसम की करें तो आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले 5 दिनों (6 जुलाई से 10 जुलाई 2026) के दौरान उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में क्रमिक बढ़ोतरी देखी जाएगी, जिसमें शुरुआत में हल्की से मध्यम और बाद में भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 जुलाई तक छुटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि 9 और 10 जुलाई को मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से अधिकांश इलाकों में काफी व्यापक रूप से बारिश हो सकती है।
वहीं बात पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की या छुटपुट बौछारें पड़ने का अनुमान है, जिसके बाद 8 से 10 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश रफ्तार पकड़ेगी और क्षेत्र के कई हिस्सों में काफी व्यापक रूप से झमाझम बारिश होगी। इस पूरे 5 दिनों की अवधि के दौरान दोनों ही क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में क्या हैं मौसम संबंधित पूर्वानुमान?
आईएमडी (IMD) मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में मानसूनी बारिश के धीरे-धीरे सक्रिय होने और रफ्तार पकड़ने का अनुमान है। शुरुआत में यानी 6 और 7 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में केवल छुटपुट बारिश होने की संभावना है, लेकिन 8 जुलाई से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आएगा।
8 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में व्यापक रूप से और काफी तेज मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, इस पूरे 5 दिनों की अवधि के दौरान राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें: मौसम का हाल: उत्तर भारत में उमस बढ़ी, पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पांच से नौ जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, छह से आठ जुलाई के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़, आठ से दस जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और सात से दस जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश काफी अधिक या व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर…
