आधा अक्टूबर निकलने के बाद अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश के बाद तापमान एकदम से नीचे आ गया।
IMD ने 15 अक्टूबर को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी भी की थी। IMD के मुताबिक, मौसम में इस बदलाव से दिन के टेम्परेचर में गिरावट आने की उम्मीद है। बुधवार को मौसम काफी गर्म था, जब सफदरजंग में मैक्सिमम टेम्परेचर 33.3°C रिकॉर्ड किया गया था और बारिश नहीं हुई थी।
देशभर में मौसम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जसनत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश के चलते 4 फ्लाइट जयपुर के लिए डायवर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग में परेशानी और एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण चार फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है।
Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में बर्फबारी शुरू
हिमाचल प्रदेश के भरतपुर, बारालाचा और सूरज ताल क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी को देखते हुए सरचू चेकपोस्ट पर वाहन रोके गए। यह जानकारी लाहौल स्पीति पुलिस की ओर से साझा की गई है।
Aaj Ka Mausam Live Updates: क्या कहा है मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में
मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपाल के इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि कुछ जगहों पर मीडियम बारिश हो सकती है। दोपहर और शाम के समय गरज के साथ छींटे, बिजली कड़कने और 40-50 kmph की स्पीड से हवा चलने की संभावना है, जिसमें 60 kmph तक के झोंके भी आ सकते हैं। रात में भी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
Aaj Ka Mausam Live Updates: अगले दो दिन बारिश की है संभावना
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को तो यह भविष्यवाणी सही साबित हुई। अगर शुक्रवार को भी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार को दोपहर के वक्त हुई बारिश ने तापमान गिरावट ला दी जिससे कि लोगों से गर्मी से राहत मिली है।
