दिल्ली मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर हुए विवाद में 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले में एक पूर्व IAS अधिकारी और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई है।

FIR के अनुसार, यह घटना 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर हुई। यहां पवन शर्मा का दो आरोपियों संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह से विवाद हो गया था।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस के अनुसार, कहासुनी के दौरान पवन शर्मा को कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया। इससे वह गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। बाद में उनकी मौत हो गई।

FIR के मुताबिक, मेट्रो कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में आज बंद रहेंगे 6 मेट्रो स्टेशन, इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक का मार्च

राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन भी आम जनता के लिए मुश्किल भरा होने वाला है, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने रविवार देर रात यह ऐलान किया कि सोमवार को दिल्ली में 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 6 मेट्रो स्टेशनों को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया है।

डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते 12 अक्टूबर, 2026 को सुबह 06:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट बंद रहेंगे। हालांकि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी।

‘मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करें’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा

सुप्रीम कोर्ट ने रविवर केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार संचालित हों। साथ ही SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट सेवाओं में कोई व्यवधान न हो। कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।