राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को होने वाली आईपीएल मैच के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह फैसला खासतौर पर अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच के बाद घर लौटने वाले क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कई रूट्स पर जहां पहले आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के आसपास थी, अब उसे बढ़ाकर आधी रात के बाद तक कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को देर रात भी आसानी से सफर करने का विकल्प मिलेगा। बदलाव की जानकारी दिल्ली मेट्रो ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल से पोस्ट के माध्यम दी है।

दिल्ली मेट्रो ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली मेट्रो ने 8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है, ताकि मैच के बाद घर लौट रहे सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यात्रा सुगम और परेशानी-मुक्त हो सके।”

नई टाइमिंग के अनुसार, अलग-अलग लाइनों पर अंतिम ट्रेन का समय 00:00 बजे से लेकर 02:20 बजे तक कर दिया गया है। ब्लू लाइन, येलो लाइन, पिंक लाइन और अन्य प्रमुख रूट्स पर भी समय बढ़ाया गया है, ताकि भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा मिल सके।

दिल्ली मेट्रो का यह कदम मैच के बाद ट्रैफिक दबाव कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की टीम टकराएगी।

एक्स पोस्ट के अनुसार 8 अप्रैल को विभिन्न रूटों से आखिरी मेट्रो इतने बजे निकलेगी –

लाइनटर्मिनल स्टेशनलास्ट ट्रेन टाइमबदला गया लास्ट ट्रेन टाइम
रेड लाइन – 1शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से रिठाला23:0000:10
रेड लाइन – 2रिठाला से शहीद स्थल (नया बस अड्डा)23:0000:15
येलो लाइन – 1समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम23:0000:20
येलो लाइन – 2मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली23:0023:45
ब्लू लाइन – 1द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली23:0023:45
ब्लू लाइन – 2वैशाली से द्वारका सेक्टर-2123:0000:00
ब्लू लाइन – 3द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी22:5023:35
ब्लू लाइन – 4नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर-2123:0000:00
ग्रीन लाइन – 1कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह23:0001:00
ग्रीन लाइन – 2इंदरलोक से मुंडका23:0001:00
ग्रीन लाइन – 3ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंदरलोक22:4500:00
ग्रीन लाइन – 4ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर23:0000:10
वॉयलट लाइन – 1कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह23:0000:25
वॉयलट लाइन – 2राजा नाहर सिंह से कश्मीरी गेट23:0023:20
पिंक लाइन – 1मजलिस पार्क (-)22:4000:12
पिंक लाइन – 2मजलिस पार्क (+)22:4023:50
पिंक लाइन – 3मौजपुर बाबरपुर से शिव विहार00:2001:55
पिंक लाइन – 4शिव विहार से मौजपुर बाबरपुर22:5001:30
मैजेंटा लाइन – 1बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट23:0000:45
मैजेंटा लाइन – 2जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन23:0000:30
मैजेंटा एक्सटेंशन – 1जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन22:4001:50
मैजेंटा एक्सटेंशन – 2कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से जनकपुरी वेस्ट22:5001:30
मैजेंटा एक्सटेंशन – 3मजलिस पार्क से दीपाली चौक23:0002:20
मैजेंटा एक्सटेंशन – 4दीपाली चौक से मजलिस पार्क23:0002:20
ग्रे लाइन – 1 द्वारका से ढांसा बस स्टैंड23:0001:30
ग्रे लाइन – 2ढांसा बस स्टैंड से द्वारका23:0001:15
एयरपोर्ट लाइन – 1यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से नई दिल्ली23:1500:30
एयरपोर्ट लाइन – 2नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-2523:4001:00