DMRC Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से बुलाए गए प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन शुक्रवार रात से बंद रहेंगे। DMRC ने दिल्ली पुलिस की मांग पर यह फैसला लिया है। सीजेपी ने देशभर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इसी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का अनुरोध किया था।

दिल्ली पुलिस ने 8 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर मेट्रो सेवाओं की फ्रीक्वेंसी कम करने और 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने राजीव चौक, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग और नई दिल्ली समेत इन स्टेशनों के गेट 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक बंद रखने को कहा।

पत्र में कहा गया है कि 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शनों और भीड़ के बेकाबू होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाने का अनुरोध किया गया। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद करने के साथ-साथ इन स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का भी प्रस्ताव दिया था।

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा- देरी से मिली सूचना

यह फैसला शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले लिया गया है। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही की मांग को लेकर किया जाना था।

पत्र में आगे कहा गया है, “इस संबंध में उचित कदम उठाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश जारी करने का अनुरोध किया जाता है।”

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को इन 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया

जनपथ

पटेल चौक

केंद्रीय सचिवालय

लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

नई दिल्ली

सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)

मंडी हाउस

बाराखंभा रोड

आईटीओ

दिल्ली गेट

खान मार्केट

आर.के. आश्रम मार्ग

झंडेवालान

सुप्रीम कोर्ट

इंद्रप्रस्थ

शिवाजी स्टेडियम

आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें)

हौज खास

जोर बाग

अर्जनगढ़

सराय काले खां-निजामुद्दीन

लाजपत नगर

जंगपुरा

आश्रम

कालिंदी कुंज

जसोला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया

ओखला विहार

चावड़ी बाजार

जामा मस्जिद

करोल बाग

राजेंद्र प्लेस

विश्वविद्यालय

विधानसभा

सिविल लाइंस

कश्मीरी गेट

इंद्रलोक

जीटीबी नगर

कन्हैया नगर

नेताजी सुभाष प्लेस

आजादपुर

आदर्श नगर

जहांगीरपुरी

हैदरपुर बादली मोड़

मजलिस पार्क

शालीमार बाग

सीलमपुर

मौजपुर

जाफराबाद

वेलकम

यमुना विहार

खजूरी खास

शाहदरा

रिठाला

रोहिणी ईस्ट

रोहिणी वेस्ट

रेलवे स्टेशनों पर भी आवाजाही प्रभावित

प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने भी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन स्टेशनों पर पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस ने ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाने सहित कई उपाय किए हैं। इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती भी की गई है।

प्रशासन का ध्यान प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है। मेट्रो यात्रियों और रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले संबंधित सेवाओं की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।