दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में बुधवार को आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी। मालवीय नगर स्थित पांच मंजिला होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह भीषण आग गई। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी हैं जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हैं। इस हादसे में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मैक्स में परिजन का इलाज कराने के लिए आए हुए ये सभी लोग होटल में नाश्ता करने गए थे।

मैक्स अस्पताल में कुल 39 लोगों को लाया गया था जिनमें 18 की मौत हो चुकी थी। इन सब में दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना में उनके बेटी-दामाद और उनके परिवार के 8 लोगों की एक साथ जान चली गई। प्रेम बंसल के दामाद विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रहने वाले थे।

मालवीय नगर हादसा: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

पेशे से सीए विवेक अग्रवाल के परिवार में पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल, बेटी जीविशा और वारिया हैं । विवेक के पिता राधेश्याम की तबीयत खराब होने पर उनको दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को विवेक के मौसा-मौसी पिता से मिलने के लिए दिल्ली आए थे। उसके बाद विवेक सुबह 8.30 बजे सभी को लेकर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए गए थे, जहां सभी की ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’होटल में आग लगने से मौत हो गयी। विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी बेटियों, मां, मौसा, मौसी और परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है। सिर्फ विवेक के बीमार पिता ही बच गए हैं जो अस्पताल में भर्ती थे। अब उनकी देखभाल के लिए भी कोई नहीं बच गया।

फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल मालिक के खिलाफ FIR

मालवीय नगर स्थित पांच मंजिला होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी हैं जो मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के थे। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार होटल मालिक के घर पर एक टीम भेजी गई। उन्होंने बताया, “टीम होटल मालिक के घर गई। होटल मालिक के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में प्रवेश और निकास का एक ही द्वार था। उन्होंने बताया कि अग्निशमन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की जांच की जा रही है।

पूरी इमारत में केवल एक ही सीढ़ी

होटल की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग कि सभी खिड़कियां बंद थीं और पूरी इमारत में केवल एक ही सीढ़ी है। चीफ फायर ऑफिसर (साउथ जोन) अभिलाष कुमार मलिक ने बताया, “सर्च ऑपरेशन के दौरान मैंने बिल्डिंग का ऊपर से नीचे तक अच्छी तरह निरीक्षण किया। बिल्डिंग में एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। पूरी इमारत में लिफ्ट के साथ केवल एक ही सीढ़ी है। इमारत पूरी तरह से सीलबंद है। सामने का हिस्सा पूरी तरह से ढका हुआ है और बाथरूम की खिड़कियों सहित हर एक खिड़की को कसकर बंद कर दिया गया है। पूरी खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें