दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। सीएमओ के बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन मृतकों के परिजन अन्य राज्यों या विदेशों में रहते हैं, उनके पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तुरंत की जाएं।
होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में अब भी कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिले हैं। इसके अलावा, बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) नीति को भी बंद कर दिया गया है। यह योजना 2010 में शुरू हुई थी। इसके बाद कई इलाकों में लोगों ने अपने घरों को बेड एंड ब्रेकफास्ट सुविधाओं में बदल दिया। इसके लिए लाइसेंस दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए जाते थे। दिल्ली अग्निकांड से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और ताजा खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
Malviya Nagar Fire LIVE: स्थानीय व्यापारी ने की मुआवजे की मांग
मालवीय नगर होटल में लगी आग में फंसे लोगों की मदद के लिए अपनी दुकान से सबकुछ निकाल लाने वाले स्थानीय गद्दा व्यापारी रियाजुद्दीन मंसूरी ने बचाव अभियान के दौरान हुए नुकसान के लिए सरकार से दो लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। पड़ोसी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बचाव कार्य में शामिल हुए मंसूरी और उनके बेटे अरमान ने खिड़कियों से कूदने की कोशिश कर रहे लोगों को बचाने के लिए होटल के बाहर रजाई और गद्दे बिछा दिए थे।
Malviya Nagar Fire LIVE: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर
मैक्स अस्पताल के सुरक्षा विभाग में ड्यूटी इंचार्ज वसीम राजा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''मैंने जो कुछ देखा, उसे याद कर आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह बेहद भयावह और विचलित करने वाला दृश्य था। हर तरफ शव पड़े थे। रिसेप्शन के पास कुर्सी पर एक शव था, सीढ़ियों पर दूसरा शव पड़ा था, जबकि ऊपरी मंजिलों से मदद की गुहार सुनाई दे रही थी।''
CM रेखा गुप्ता ने किया मैक्स अस्पताल का दौरा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का बृहस्पतिवार को दौरा कर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से प्रत्येक मरीज की स्थिति की व्यक्तिगत जानकारी ली और उपचार प्रक्रिया की निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी तरह की कोई कमी न रहने दी जाए।
Malviya Nagar Fire LIVE: दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 10 लाख रुपये
दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। सीएमओ के बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन मृतकों के परिजन अन्य राज्यों या विदेशों में रहते हैं, उनके पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तुरंत की जाएं।
Malviya Nagar Fire LIVE: इलाज करा रहे 20 लोगों में से 17 विदेशी नागरिक
साउथ रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त (संयुक्त सीपी) विजय कुमार ने कहा, "इलाज करा रहे 20 लोगों में से 17 विदेशी नागरिक हैं। इस मामले में हमने कल ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। कानून की प्रासंगिक धाराओं, विशेष रूप से 'गैर इरादतन हत्या' और इस मामले से संबंधित अन्य लागू धाराओं को लागू किया गया है। सख्त कानूनी प्रावधानों का पालन किया गया है।"
Malviya Nagar Fire LIVE: अग्निकांड में मारे गए एक ही परिवार के 8 सदस्यों का अंतिम संस्कार
मालवीय नगर अग्निकांड में मारे गए विवेक अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों का अंतिम संस्कार मोक्ष धाम श्मशान भूमि में किया गया।
Malviya Nagar Fire LIVE: लवकेश बजाज की कस्टडी पर क्या बोलीं वकील
मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में आरोपी लवकेश बजाज का प्रतिनिधित्व कर रही वकील प्रीति यादव ने कहा, "हमारी दलीलें मुख्य रूप से 'गिरफ्तारी के आधार' यानी गिरफ्तारी के कारणों पर केंद्रित थीं। गिरफ्तारी के आधार और गिरफ्तारी के कारण दो अलग-अलग बातें हैं। गिरफ्तारी के समय ही गिरफ्तारी के आधार बताए जाने चाहिए थे लेकिन उस समय ऐसा नहीं किया गया। इसके बजाय, ये विवरण सीधे अदालत को दिए गए और एफआईआर की एक कॉपी भी सीधे अदालत में जमा की गई। हमने तकनीकी आधार पर रिमांड का विरोध किया। हालांकि, अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर दी है। इसलिए, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे; इन चार दिनों के बाद हम फिर से अदालत के सामने पेश होंगे।"
2022 में बजाज ने की थी लाइसेंस लेने की कोशिश
आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक होटल मालिक लवकेश बजाज ने 2022 में अपने होटल के लिए लाइसेंस लेने की कोशिश की थी, लेकिन तब दिल्ली पुलिस ने देने से मना कर दिया था।
मैक्स अस्पताल ने जारी किया बयान
मैक्स हॉस्पिटल, साकेत कॉम्प्लेक्स में फिलहाल कुल 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें 13 विदेशी मरीज शामिल हैं। वर्तमान में 6 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीजों की स्थिति में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा 9 मरीज आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती हैं।
लवकेश बजाज को पुलिस कस्टडी में भेजा गया
साकेत कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
दिल्ली पुलिस ने दिया नया अपडेट
दिल्ली पुलिस ने मृत विदेशी नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी है, और आगे की कार्रवाई का निर्णय मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा। संबंधित दूतावास पहचान और DNA प्रोफाइलिंग से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं के लिए दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं।
एक्शन में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मालवीय नगर अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में फायर सुरक्षा जांच के आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि वे इन सभी बातों का संज्ञान लेते हैं। कोई भी मुख्यमंत्री जनता के अभिभावक की भूमिका में होता है
मालवीय नगर विधायक ने क्या बताया?
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "हम कल सुबह 8.51 से यहां पर हैं। कल केंद्रीय मंत्री यहां आए थे, आज मुख्यमंत्री आई हैं। यहां पर 7 लोग अभी वेंटिलेटर पर हैं। कुछ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और कुल 17 लोग यहां पर हैं।
मनोज झा ने कसा तंज
राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "जिस सरकार की प्राथमिकताओं में कार्यकाल की लंबाई जोड़ना हो, सुशासन न हो, चुनाव जीतना हो, जिसका आपने मंत्र बना लिया है जिसमें षड्यंत्र भी है और तंत्र भी है... लोग मारे गए। इस हादसे के चार-पांच पन्ने रंगे हुए हैं लेकिन कोई चर्चा नहीं होगी
एमसीडी का एक्शन शुरू
एमसीडी एक नई मुहिम शुरू करने जा रही है। राजधानी दिल्ली में मौजूद सभी अवैध कॉमर्शियल परिसरों को सील करने की तैयारी है।
मृतकों के लिए सहायता का ऐलान
मुख्यमंत्र रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना बंद
बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) नीति को भी बंद कर दिया गया है। यह योजना 2010 में शुरू हुई थी। इसके बाद कई इलाकों में लोगों ने अपने घरों को बेड एंड ब्रेकफास्ट सुविधाओं में बदल दिया।
होटल मालिक पर क्या आरोप
दिल्ली पुलिस को पता चला है कि लवकेश बजाज ने इस बिल्डिंग के लाइसेंस को अपने अकाउंटेंट के नाम पर लिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यह बिल्डिंग करीब छह साल पुरानी है।
शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से मालवीय नगर के फ्लरिश होटल में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई।
