द‍िल्‍ली सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक ‘लक्ष्‍मी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली दिल्ली की महिलाएं अब सरकार की ओर से राशि आने का इंतजार कर रही हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने इस योजना की पहली किस्त का पैसा महिलाओं के अकाउंट में दिए जाने की तारीख में बदलाव की घोषणा की है।

बता दें कि अभी तक इस योजना की पहली किस्त का पैसा रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को जारी होना था, लेकिन अब सरकार की ओर से इस तारीख में बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, अब इस योजना की पहली किस्त (2500 रुपये) 1 सितंबर को जारी होगी।

रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (18 अगस्त) को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के अलावा योजना के लिए गठित जिला स्तरीय स्वीकृति, निगरानी एवं शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में योजना के अब तक के काम और आवेदनों की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस दौरान सीएम ने योजना के तहत हुए काम की सराहना की।

27 अगस्त को मिलेगा आधिकारिक पत्र

जानकारी के मुताबिक, द‍िल्‍ली सरकार की ओर से 27 अगस्‍त को तालकटोरा स्‍टेड‍ियम में बड़ा कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िया जाएगा ज‍िसमें मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पात्र मह‍िलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपेंगी, लेकिन पैसा 1 सितंबर को खाते में आएगा। इसके बाद यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा। मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में मंगलवार को लक्ष्‍मी योजना की प्रगत‍ि समीक्षा बैठक भी की गई है।

8 लाख से अधिक आ चुके हैं आवेदन

बता दें कि दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत 1 अगस्त को हुई थी। सरकार की ओर से एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया गयाथा। अब तक लक्ष्‍मी योजना में महज 18 द‍िनों में करीब आठ लाख से ज्‍यादा मह‍िलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है जबक‍ि पांच लाख से ज्‍यादा मह‍िलाएं अपने आवेदन अंतिम रूप से जमा कर चुकी हैं।

लाभार्थियों को मिलेंगे दो विकल्प

बता दें कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत सरकार ने सरकार ने लाभार्थियों को 2 विकल्प दिए हैं। पहले विकल्प में 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में और 1,500 रुपये आरडी या एफडी खाते में जमा होंगे। वहीं, दूसरे विकल्प में पूरे के पूरे 2500 रुपये आरडी या एफडी खाते में जमा की जाएगी।

इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को ही मिलेगा। आवेदन के बाद सरकार डॉक्यूमेंट्स और पात्रता की जांच होगी। वेरिफाई होने के बाद राशि खाते में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP और MLA की मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा पैसा, रेखा गुप्ता सरकार ने जोड़ी नई शर्त

दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 01 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होंगे जिसका पोर्टल शनिवार से ओपन हो गया। पोर्टल लाइव होने के 12 घंटे के अंदर 30 हजार से अधिक महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करा दिया। दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली उम्मीदवारों को अपने इलाके के MP या MLA से एक एंडोर्समेंट लेटर (समर्थन पत्र) जमा करना होगा। इस लेटर के बिना उम्मीदवारों को पैसा नहीं मिल पाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…