आईआरएस अधिकारी की बेटी के हत्या मामले में आरोपी राहुल मीणा को गुरुवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस उसे दीपिका ठकरान के कोर्ट लेकर पहुंची, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। इसके बाद उसे चार दिन के न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी बीच राजस्थान के अलवर के एक कोर्ट में उस महिला का भी बयान दर्ज किया गया, जिसके साथ कथित तौर पर राहुल ने दुष्कर्म किया है।

आरोप है कि बुधवार की सुबह दक्षिणपूर्व दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या को अंजाम देने से कुछ ही घंटों पहले आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मंगलवार रात 10 बजे अलवर में एक महिला को अपना शिकार बनाया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मालूम हो कि राहुल ने आईआरएस अधिकारी की बेटी की मोबाइल के चार्जर से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। साथ ही घर से ढाई लाख रुपये कैश भी लेकर भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने घटना के 10 घंटे बाद ही उसे द्वारका से गिरफ्तार कर दिया। राहुल जो अधिकारी के घर में काम करता था, उसे हाल ही में नौकरी से निकला गया था।

जांचकर्ताओं ने कहा कि महिला (रेप पीड़िता) जो शादीशुदा और एक बच्चे की मां है, घटना के वक्त घर में अकेली थी। आरोपी उसे पहले से जानता था। वो उसके पति का दोस्त था। मंगलवार को दोनों एक अन्य दोस्त की शादी में जाने के लिए साथ निकले थे। हालांकि, दुष्कर्म करने की नियत से वो आधे रास्ते से ही वापस लौट आया।

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद, मीणा कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया था। हालांकि, जैसे ही इस अपराध का खुलासा हुआ, पुलिस ने कई राज्यों में तलाश अभियान शुरू किया, जिसके जरिए मीणा का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – दिल्ली: घर में मिली IRS अधिकारी की बेटी की लाश, रेप के बाद मोबाइल चार्जर के वायर से घोटा गला

दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी के एक मकान में एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी का शव मिला है। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल चार्जर के वायर उसका गला घोट दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…