दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को लेकर लगाई गई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता ने सोमवार को अदालत से इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन हाईकोर्ट ने मंगलवार का दिन सुनवाई के लिए निर्धारित किया है।

एक अधिवक्ता ने इस मामले का उल्लेख हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे की बेंच के समक्ष किया है। अब वहीं बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी।

याचिका में क्या कहा गया है?

याचिकाकर्ता ने कहा है कि आप प्लीज समझने की कोशिश करें। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर बराबर विचार कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से भी एक एफिडेविट फाइल करने को कहा है। जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है तो हम इस पर किस हद तक विचार कर सकते हैं?

‘किसी वैकल्पिक स्थान को भी तय नहीं किया गया है’

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि कानून के तहत विरोध-प्रदर्शन के लिए कोई वैकल्पिक जगह भी तय नहीं की गई है। ऐसे में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

‘बोलने की आजादी को दबा दिया गया है’

इस याचिका को दाखिल करने वाले एक वकील ने कहा है कि जंतर-मंतर पर प्रतिबंध लगाने से बोलने की आजादी के अधिकार को काफी हद तक दबा दिया गया है। प्रोटेस्ट के लिए कोई दूसरी जगह तय नहीं की गई है। यह बिल्कुल एक काला दिन होने वाला है, हमने 1975 में इसका सामना किया था जब इमरजेंसी लगाई गई थी।

इस याचिका को दाखिल करने वाले वकील ने इस पर तत्काल सोमवार को सुनवाई करने के लिए कहा लेकिन हाईकोर्ट के ACJ साम्ब्रे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर बराबर का कब्जा किए हुए है, अब जब SC भी इस पर कब्जा किए हुए है, तो हम किस हद तक (निर्देश जारी/हस्तक्षेप) कर सकते हैं? तो पहले सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही देखते हैं।

वहीं सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन ने दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रोटेस्ट पर एक अर्जी का जिक्र किया, जिसमें बताया गया कि BNSS सेक्शन 163 के तहत कोई रोक लगाने वाला ऑर्डर पब्लिक डोमेन में मौजूद नहीं है और “सीनियर वकीलों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है”। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने इस याचिका को कल के लिए लिस्ट किया है।

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का मामला: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से वकील नाराज, काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य सोमवार को काला रिबन पहनकर विरोध जताएंगे। यह विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान वकीलों के साथ हुई पुलिस की ज्यादती के खिलाफ है। यहां पढ़ें पूरी खबर…