दिल्ली की एक कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में दंगा भड़काने का दोषी पाया और उसे दो साल की कठोर सजा सुनाई।

अदालत ने टिप्पणी की कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर उनका पद उनके आचरण की गंभीरता को और बढ़ा देता है।

पहले ही अंकित शर्मा हत्याकांड में काट रहा सजा

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने ताहिर हुसैन पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। ताहिर हुसैन पहले ही आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

जो हाथ गाइड करता है, वह भी उतना ही दोषी- कोर्ट

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की, “दोषी पर जो आरोप लगाया गया है और जिसके लिए उसे दोषी ठहराया गया है। वह यह है कि दोषी ने दंगाइयों को अपने घर में पनाह दी। अभियोजन पक्ष द्वारा दंगे में दोषी की भागीदारी साबित न कर पाने मात्र से उसके कृत्य की गंभीरता कम नहीं हो जाती क्योंकि जो हाथ गाइड करता है, वह भी उतना ही दोषी होता है, बल्कि उससे भी अधिक, जितना कि वह हाथ जो असल में काम करता है।”

10 अक्टूबर को कोर्ट ने ठहराया था दोषी

कोर्ट ने 10 अक्टूबर को ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया था, साथ ही अन्य मामलों में बरी कर दिया था। वहीं, इस मामले में मोहम्मद शादाब, शाह आलम, रियासत अली, गुलफाम, मोहम्मद रिहान, अरशद कय्यूम और इरशाद अहमद समेत अन्य को भी बरी कर दिया था। इस मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 427, 436 और 120बी की तहत दयालपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

इरशाद अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 फरवरी 2020 को उनकी दुकान में लूटपाट हुई और फिर आग लगा दी गई। इसे दौरान करीबन 17-18 लाख रुपये का चोरी हो गया और 10 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। एक अन्य शिकायतकर्ता, मोहम्मद जाहिद ने बताया कि दंगाइयों ने ताहिर हुसैन के समर्थन में नारे लगाए, जिनकी पहचान दो कांस्टेबलों ने जांच के दौरान की।

अंकित शर्मा मामले में कोर्ट ने क्या था?

पूर्व आप पार्षद को यह दूसरी बार है जब किसी मामले में सजा सुनाई गई है। इससे पहले जज ने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में दोषी पाया था। उस मामले में भी पूर्व पार्षद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की थी कि यद्यपि अपराध क्रूर था और पीड़ित की हत्या एक हिंसक भीड़ ने की थी, लेकिन अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि दोषियों में सुधार की गुंजाइश नहीं है या सजा पूरी करने के बाद उनकी रिहाई समाज के लिए खतरा पैदा करेगी।

यह भी पढ़ें: AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दिल्ली दंगे में दोषी करार, कोर्ट ने अन्य आरोपियों को किया बरी

दिल्ली की एक कोर्ट ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के दिल्ली दंगे मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने मामले में पूर्व पार्षद को अन्य आरोपों से बरी कर दिया। साथ ही अन्य सभी आरोपियों को भी बरी कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें