Delhi CJP Protest News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा घोषित करने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों ने शुक्रवार रात से ही सख्त नियम लागू किए गए थे। सुरक्षाबलों ने इस विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए शुक्रवार रात और शनिवार को पूरे दिन व्यापाक कार्रवाई की।
एक अनुमान के मुताबिक, 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी कीमत पर दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग परेशान हुए हैं, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
बता दें कि दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए 45 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। अब इस बंद के बाद सीजेपी प्रोटेस्ट पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने सीजेपी की विरोध प्रदर्शन पर सख्त टिप्पणी की।
एक्स पर किया सख्त पोस्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा, “दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा। यहां की जनता ने विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मतदान किया है।”
सीएम ने एक्स पर एक ट्वीट में लिखा, “देशवासियों द्वारा रिजेक्टेड नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी बी-टीम CJP के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं। आखिर ये नेता, अपनी नॉनस्टॉप हार की खीझ, जनता पर उतारने पर क्यों तुले हैं? सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है?”
कौन लेगा लोगों की परेशानी की जिम्मेदारी?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, “काम पर जाने वाले कर्मचारियों, रोज कमाकर परिवार चलाने वाले श्रमिकों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी, सुरक्षा और शांति से भी बड़ी हैं?”
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली ने विकास के लिए वोट दिया। जनता के अभूतपूर्व आशीर्वाद के कारण नरेंद्र मोदी भारत की निर्वाचन राजनीति के इतिहास में, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बने, लेकिन परिवारवाद और अवसरवाद से ग्रसित दल, इस जनसमर्थन को हजम ही नहीं कर पा रहे।”
केजरीवाल पर बोला बड़ा हमला
सीएम ने आगे कहा, “अराजकता के साधक और खुद को दिल्ली का मालिक की उपाधि देने वाले अरविंद केजरीवाल, राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्लीवासियों की शांति और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात रहे, दिल्ली बंधक बनाने की छूट नहीं मिलेगी। लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने और जनादेश को चुनौती देने की राजनीति का डटकर मुकाबला होगा।”
दिल्ली पुलिस ने लागू की थी सख्त पाबंदियां
सीजेपी ने जुलाई में नीट पेपर लीक मामले के चलते शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर नियोजित धरने का स्थल रहे जंतर-मंतर को पुलिस ने घेर लिया था, लेकिन इस बार विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां कीं। शाम तक 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया, ट्रेनों की आवाजाही रोक दी और प्रमुख सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए।
विपक्षी नेताओं पर भी हुई सख्ती
दिल्ली ने सीजेपी के संयोजक पुलिस ने अभिजीत दीपके और सौरभ दास और आशुतोष रांका को विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल , पिनारयी विजयन और माणिक सरकार समेत कई विपक्षी नेताओं को रोककर हिरासत केंद्रों में ले जाया गया, जहां उन्हें घंटों तक रखा गया।
सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के समूहों विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे कई पत्रकारों और साथ ही दर्जनों लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें वो लोग भी थे, जो कि खुद को केवल एक दर्शक बताकर खड़े थे।
यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, हम पीछे नहीं हटेंगे…’ 12 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगा विपक्ष
विपक्षी इंडिया गठबंधन ने ऐलान किया है कि 12 अक्टूबर को वह दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट के एसआईआर की प्रक्रिया के खिलाफ किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
