दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। हालांकि, सीजेआई सूर्यकांत ने विपक्ष के सांसदों की मांग को ठुकराई दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में सीजेआई ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है। इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।

INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर यह विरोध शुरू किया है। रविवार को जंतर-मंतर पहुंचने से रोके जाने के बाद दिल्ली में हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था।

रविवार को CJP के आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख लेने पुलिस के पास जाएंगे। उन्होंने लिखा, “कल सुबह 10 बजे मैं, सौरव दास, रत्ना सिंह और CJP के अन्य नेता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीख लेने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। दिल्ली पुलिस 24 घंटे के भीतर हमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे सकती है, वरना हम खुद ही प्रदर्शन का अगला आह्वान करेंगे।”

Live Updates

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

08:23 (IST) 12 Oct 2026

दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद

कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट मार्च के ऐलान के बाद डीएमआरसी ने छह मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया।

https://twitter.com/AHindinews/status/2109419452706234650

22:45 (IST) 11 Oct 2026

प्रदर्शन की तारीख के लिए कल दिल्ली पुलिस के पास जाएगी सीजेपी

सौरव दास समेत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सोमवार सुबह 10 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे, ताकि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने के लिए तारीख तय की जा सके।

21:17 (IST) 11 Oct 2026

सीजेपी ने की दिल्ली में मौजूद सभी समर्थकों से रुकने की अपील

सीजेपी ने कहा कि दिल्ली में मौजूद सभी कॉकरोच वहीं रुकें। अगला बुलावा जल्द ही आएगा। दिल्ली के बाहर मौजूद कॉकरोच के लिए ट्रेनें फिर से चल रही हैं।

https://twitter.com/Cockroachisback/status/2109278865122115694?s=20

15:55 (IST) 11 Oct 2026

इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के तीन पत्रकारों - शाश्वत, सिया और विजय, को हिरासत में ले लिए हैं। बताया गया कि इन पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने रिपोर्टिंग के दौरान डिटेन कर लिया है। हालांकि उन्होंने दिल्ली पुलिस को यह बताया कि वे सभी पत्रकार हैं लेकिन फिर भी उन्हें बस में जबरन बिठा लिया गया। पुलिस की बस दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुजर रही थी, जब शाश्वत ने अपने मोबाइल कैमरा से वीडियो बनाकर हमतक पहुंचाया। हमारी साथी सिया का फ़ोन पुलिस द्वारा छीन लिया गया है।

https://www.instagram.com/p/DeWYb3fyS3w/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

15:21 (IST) 11 Oct 2026

सीजेपी ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त किया

आशुतोष रांका ने कहा कि हम कल चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों-अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनाराई विजयन के सड़कों पर उतरने के तरीके की तहे दिल से सराहना करते हैं। हम देश के छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाई के लिए उनके आभारी हैं, और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे सभी संगठन और राजनीतिक दल मिलकर इस लड़ाई को जारी रखेंगे। विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं। आज भी, सीजेपी के कई साथियों को हिरासत में लिया गया है और उनके साथ मारपीट की गई है। एसएफआई की पूरी टीम को आज हिरासत में लिया गया। पिछले कुछ दिनों में एआईएसएफ के कई सदस्यों को भी हिरासत और मारपीट का सामना करना पड़ा है।

15:03 (IST) 11 Oct 2026

यह एक डरी हुई सरकार है- रत्ना सिंह

सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा, " यह एक डरी हुई सरकार है। पुलिस ने शुक्रवार रात से शनिवार तक घर-घर जाकर प्रदर्शनकारियों और उनके परिवारों को परेशान किया। वे स्वयंसेवकों के घरों में भी गए और उन्हें परेशान किया। उन्होंने उनके माता-पिता के मन में भय पैदा कर दिया। दिल्ली पुलिस जो कुछ भी कर रही है, उससे पता चलता है कि वे कठपुतली हैं। जब मैं दिल्ली पहुंची, तो आईबी ने मेरा पीछा किया। हमने उनका सामना भी किया। उन्होंने हमारा इस तरह पीछा किया जैसे हम अपराधी हों। जब हमने उनसे उनके नाम पूछे तो उनके हाथ कांप रहे थे। चार पुलिसकर्मी मेरे अपार्टमेंट में आए।"

14:44 (IST) 11 Oct 2026

हिरासत का कोई कारण नहीं बताया- सौरव दास

सौरव दास ने कहा, "उन्होंने हमें कोई कागजात या हिरासत का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल करके जबरदस्ती हमारे फोन छीन लिए। हमने फिर भी अपने फोन दे दिए और ज़ब्ती का मेमो मांगा, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। वे हमें अलग-अलग निजी कारों में ले गए। मैं आरके पुरम में था। आशुतोष बल्लभगढ़ में था। अभिजीत कहीं और था। हमें वकील रखने का कानूनी अधिकार है, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हिरासत में हमारे कोई अधिकार नहीं हैं।"

14:24 (IST) 11 Oct 2026

हमारा संकल्प भाजपा सरकार को चुनौती देने का है- नाना पटोले

कांग्रेस नेता नाना पाटोले ने कहा, "हमने जनता से ऐसी कोई अपील नहीं की है। हमारा मार्च तय है और इसमें विभिन्न राज्यों के कुछ प्रमुख नेता भाग लेंगे। एक व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी और यह एक लड़ाई की शुरुआत है। जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को खदेड़ा गया था, उसी प्रकार हमारा संकल्प भाजपा सरकार को चुनौती देने का है, जिस पर हम जनता के वोटों की चोरी करने और चुनाव आयोग के समर्थन से सत्ता में आने का आरोप लगाते हैं। हमारा उद्देश्य इसकी कथित मनमानी और कदाचार को समाप्त करना, लोकतंत्र को बहाल करना और जनता के मतदान अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है। मतदान मतपत्रों के माध्यम से होना चाहिए..."

14:18 (IST) 11 Oct 2026

"हम न तो पीछे हटेंगे और न ही डरेंगे- कॉकरोच जनता पार्टी

सीजेपी ने रविवार को कहा कि उसके नेता अंकित भारद्वाज, अनम, मुकेश ऑलराउंडर, बालकृष्ण और सुधीर सांगवान को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते समय हिरासत में लिया गया। आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए संगठन ने कहा, "हम न तो पीछे हटेंगे और न ही डरेंगे। यह इस तानाशाही के अंत की शुरुआत है।"

14:07 (IST) 11 Oct 2026

दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा का क्या होगा- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने CJP के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "कल पुलिस ने सरकार के इशारे पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। हमारे लोगों को उठाया गया, घसीटा गया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उनमें से कई को दो दिनों से हिरासत में रखा गया है। जिस तरह से पुलिस इन दक्षिणपंथी गुंडों को संरक्षण दे रही है, वह चिंताजनक है। अगर दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है, तो सोचिए दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा का क्या होगा।"

14:00 (IST) 11 Oct 2026

स्थिति नियंत्रण में है- सचिन शर्मा

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है; हम शांति और सद्भाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।"

13:51 (IST) 11 Oct 2026

मैं अब घर जा रहा हूं क्योंकि मेरी दादी का निधन हो गया- अभिजीत दीपके

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के घर से निकले। उन्होंने कहा, "मैं अब घर जा रहा हूं क्योंकि मेरी दादी का निधन हो गया है। आशुतोष और सौरव दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगे की कार्रवाई के बारे में बताएंगे... जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा है। ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पूरी दिल्ली को रोक दिया गया था। ज्ञानेश कुमार में ऐसी क्या बात है कि उन्हें बचाने के लिए कल लाखों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी?..."

13:47 (IST) 11 Oct 2026

सरकार को गिरफ्तार किए गए छात्रों और युवाओं को रिहा करना चाहिएृ- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार को गिरफ्तार किए गए छात्रों और युवाओं को रिहा करना चाहिए। सत्ता के पतन से डरने वाली सरकार अन्याय का सहारा लेती है। कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है... चुनाव आयोग का काम यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक मतदान हो। पहली बार हम देख रहे हैं कि हमें वोट दर्ज कराने और मतदान करने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

13:14 (IST) 11 Oct 2026

चुनावी अनियमितताओं को लेकर चिंताओं का समाधान करना चाहिए- अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट रविवार को दिल्ली विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए खुल रहा है। इससे पता चलता है कि देश में इस समय स्थिति कितनी गंभीर है। दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग की गई है और देशभर से आने वाले लोगों को प्रतिबंधों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को विपक्ष से बातचीत करनी चाहिए और चुनावी अनियमितताओं को लेकर चिंताओं का समाधान करना चाहिए।"

13:02 (IST) 11 Oct 2026

हम सुप्रीम कोर्ट के प्रति अत्यंत आभारी हैं- कपिल सिब्बल

आज की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के प्रति अत्यंत आभारी हैं कि उसने ऐसा आदेश पारित किया है जिससे इस देश की न्याय व्यवस्था में पेशेवरों का विश्वास बहाल हुआ है..."

12:39 (IST) 11 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उसकी मांग गलत है- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के पास विरोध प्रदर्शन के अलावा और कोई चारा नहीं दिख रहा है, और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उसकी मांग गलत है। लगभग 132 सेवारत और सेवानिवृत्त सिविल सेवकों ने चुनाव आयोग के फैसले का बचाव किया है, कई सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने भी मतदाता सूची से नाम हटाने का समर्थन किया है।"

12:18 (IST) 11 Oct 2026

दीपके ने पीएम मोदी की आलोचना की

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके ने रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा लगभग 24 घंटे की हिरासत से रिहा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की।

12:06 (IST) 11 Oct 2026

मैं किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ हूं- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है... हालांकि, प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंसा भड़काने और अराजकता पैदा करने के लिए करने वालों की पहचान करके उन्हें रोका जाना चाहिए। अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग से कोई चिंता है, तो उसे उचित माध्यमों से इसे उठाना चाहिए। मैं किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ हूं।"

11:55 (IST) 11 Oct 2026

ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर क्या आरोप लगाए

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को उन घटनाओं को याद किया जिनके कारण शनिवार को उन्हें हिरासत में लिया गया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राठी ने बताया कि सादे कपड़ों में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। उन्होंने कहा, “अगर मैं विरोध प्रदर्शन के लिए गया होता तो मुझे हिरासत में लिया जाता… लेकिन उन्होंने मुझे सोते समय अगवा कर लिया। मुझे बाद में पता चला कि घर के बाहर 50 से ज़्यादा लोग खड़े थे। मुझे एक अपराधी की तरह घर से घसीट कर बाहर निकाला गया।” राठी को आज सुबह गुरुग्राम पुलिस ने रिहा कर दिया।

11:44 (IST) 11 Oct 2026

केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच अराजकता की होड़ मची हुई है- बांसुरी स्वराज

बीजेपी सांसद बंसुरी स्वराज कहती हैं, "ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच अराजकता की होड़ मची हुई है—चाहे आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस पार्टी, इस देश के मतदाताओं ने दोनों को ही नकार दिया है। जनता के जनादेश के जरिए सत्ता हासिल करने में नाकाम रहने के बाद अब वे अपनी हार के बहाने ढूंढ रहे हैं।"

11:24 (IST) 11 Oct 2026

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर सरकार की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है। जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों की हिरासत के खिलाफ दायर याचिकाओं और कथित तौर पर जानबूझकर आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में दायर अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामलों में अपनी-अपनी याचिकाएं उठाने के इच्छुक सभी वकीलों को सुनने की सहमति दी है। कोर्ट ने कहा, “हमारे समक्ष दो मामले हैं। कुछ वकील अपनी दायर याचिकाओं का विशेष उल्लेख करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य वकीलों की बेंच में दाएं से बाएं क्रम में सुनवाई करना और हर पक्ष को सुनने का अवसर देना है।” जब वकीलों ने इन मुद्दों पर विशेष सुनवाई आयोजित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया, तो जस्टिस बागची ने कहा, “धन्यवाद देने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम हमेशा राष्ट्र की सेवा में तत्पर हैं।”

11:00 (IST) 11 Oct 2026

50,000 रुपये का जमानत बांड भरा गया

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को 10.10.2026 को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत निवारक गिरफ्तारी के तहत गिरफ्तार किया गया था। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उन्हें आज दिल्ली कैंट स्थित एसईएम कोर्ट में पेश किया गया। एक वर्ष की अवधि के लिए शांति और अच्छे व्यवहार को बनाए रखने के लिए 50,000 रुपये का जमानत बांड भरा गया और एसईएम कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया

10:52 (IST) 11 Oct 2026

सीजेपी ने किया पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आखिरकार दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करने के लिए मजबूर हो गई। कॉकरोच कभी नहीं मरते।"

10:28 (IST) 11 Oct 2026

किस शर्त पर मिली जमानत

रत्ना सिंह ने कहा कि उनकी रिहाई इस शर्त पर की गई है कि सीजेपी के नेता एक साल तक शांति भंग करने की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

10:21 (IST) 11 Oct 2026

वे तीनों यहां से जा सकते हैं- सौतिक बनर्जी

अधिवक्ता सौतिक बनर्जी ने कहा, "तीनों (अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास) को रिहा कर दिया गया है। वे यहां से जा सकते हैं।"

10:04 (IST) 11 Oct 2026

अभिजीत दीपके रिहा

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दावा किया कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को छोड़ा गया।

09:58 (IST) 11 Oct 2026

अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को एहतियाती गिरफ्तारी के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

09:52 (IST) 11 Oct 2026

दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही - अभिजीत दीपके की मां

अभिजीत दीपके की मां, अनीता दिपके कहती हैं, "हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है। अगर उन्हें (अपनी दादी के निधन की) खबर मिली होती, तो वे तुरंत आ जाते। हमने उनके अंतिम संस्कार को स्थगित कर दिया है।"

09:48 (IST) 11 Oct 2026

जनपथ गोल चक्कर पर सघन जांच जारी

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्टर दृष्टि जैन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह जनपथ गोल चक्कर पर सघन जांच जारी रखी और वाहनों को कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर की ओर जाने से रोका।

09:36 (IST) 11 Oct 2026

मेट्रो स्टेशन आज भी खुले

मेट्रो स्टेशन आज भी खुले हैं और ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं।