दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास चार मंजिला व्यावसायिक इमारत के ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी।
इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसका मलबा पास में स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर आते थे।
घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया
मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुरुग्राम निवासी तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी निवासी साइका खान (27), सैदुलजाब निवासी नीलम यादव (25), साकेत निवासी आदित्य शर्मा (24), नोएडा निवासी क्षितिज प्रताप (25), साकेत निवासी अनुज (25), सैदुलजाब निवासी आस्था (25) और साकेत निवासी विशाल (24) के रूप में हुई है।
डीएफएस ने रविवार सुबह बताया कि सात लोगों को दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीएआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) तथा अन्य एजेंसियों की सहायता से मलबे से बाहर निकाला, जबकि दो लोगों को स्थानीय निवासियों ने मलबे से बाहर निकाला। सभी आठ घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एनडीआरएफ, डीएफएस, डीडीएमए, दिल्ली पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की भागीदारी वाला बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव दलों ने भारी मशीन, हाइड्रोलिक कटर, पीड़ितों का पता लगाने वाले कैमरों और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें – ISI से जुड़े 9 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कथित तौर पर दिल्ली में ज़रूरी जगहों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले की योजना बना रहे थे। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चार आतंकी संदिग्धों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
