Delhi Assembly Polls 2020: भाजपा के घोषणापत्र में अहम हो सकता है बिजली बिल
Delhi Assembly polls 2020: संभावना जताई जा रही है कि भाजपा 14 जनवरी तक अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी। दिल्ली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार बिजली की दरों के बढ़ने का खतरा मंडरा रहा था। आप की सरकार ने सत्ता में आने के बाद बिजली बिल में राहत दी। यह राहत कार्ड ही आप पार्टी का सबसे बड़ा मास्टर कार्ड है।

Delhi Assembly polls 2020: आम आदमी पार्टी (आप) आगे-आगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसके पीछे-पीछे। ह्यआपह्ण की सरकार ने सत्ता में आने के बाद शून्य से 200 और 201 से 401 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत दी थी। यही वजह है कि इस बार 400 यूनिट तक की छूट के दायरे में मध्यवर्गीय परिवार भी आए गए हैं। यह राहत कार्ड ही ह्यआपह्ण का सबसे बड़ा मास्टरकार्ड रहा। अब इसी जीरो बिल के कार्ड को भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपना बड़ा हथियार बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने पर इससे भी बड़ी राहत देगी इसमें मुफ्त बिजली का दायरा बढ़ाना शामिल होगा। यह ऐलान भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र लाने की तैयारी कर रही है।
संभावना जताई जा रही है कि भाजपा 14 जनवरी तक अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी। दिल्ली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार बिजली की दरों के बढ़ने का खतरा मंडरा रहा था। आप की सरकार ने सत्ता में आने के बाद बिजली बिल में राहत दी। यह राहत कार्ड ही आप पार्टी का सबसे बड़ा मास्टर कार्ड है। इस कार्ड को तोड़ने के लिए भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र में अधिक बिजली राहत देने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव घोषणा पत्र समिति ऐसी ही कई योजनाओं को ध्यान में रखकर रणनीति बना रही है। इसके अतिरिक्त दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी बिजली के अनाप शनाप बिलों को लेकर बवाल है। इन बिलों की भी एक लंबी सूची पार्टी ने तैयार की है। इसके लिए जल्द ही एक सोशल मीडिया अभियान भी शुरू कराया जाएगा और आप पार्टी को घेरने की कोशिश की जाएगी। इसके अतिरिक्त यमुना नदी को स्वच्छ बनाने लिए भी भाजपा ने एक विस्तृत प्लान तैयार किया है। इस प्लान को भी चुनाव घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इस प्लान को जल्द ही भाजपा सांझा करेगी।
चुनाव के लिए बनी कोर कमेटी
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक कोर गु्रप का गठन किया है। कोर गु्रप सभी सीटों से लोगों के नाम लेगा। इसके बाद हर सीट पर चार-चार नाम की एक सूची पार्टी को सौंपेगा।सूची प्रदेश भाजपा केंद्रीय समिति को सौंपेगी। इसे भाजपा अपने चुनावी चेहरे का आधार बनाएगी।
9 जनवरी को होगी युवा बाइक रैली
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन के लिए भारतीय जनता पार्टी 9 जनवरी को एक बाइक रैली निकालेगी। दिल्ली युवाओं ने इस रैली का आह्वान किया है और भाजपा ने इसका समर्थन किया है। यह रैली जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ है।
‘21 साल बाद खत्म होगा वनवास’
दिल्ली के चुनाव की तारीखों की घोषणा का भाजपा ने स्वागत किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी और पार्टी का हर कार्यकर्ता इस चुनाव के लिए तैयार है। यह चुनाव भाजपा का 21 साल का वनवास खत्म करेगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ एक मौका परस्त और प्रलोभन की सरकार है।