दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट पर दो विमानों के डैने आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों एयरलाइंस के प्लेन को क्षति पहुंची है लेकिन जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।
अकासा एयर के प्रवक्ता के अनुसार, गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 को वापस बे पर लाना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा का विमान खड़ा हुआ था तभी एक अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर कर ली। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते समय स्पाइसजेट का B737-700 विमान एक घटनाया। इस घटना में विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा जबकि दूसरी एयरलाइन के एक अन्य विमान के बाएं हिस्से के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र को भी क्षति हुई। स्पाइसजेट का यह विमान फिलहाल दिल्ली में ग्राउंडेड कर दिया गया है।
डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू की
दिल्ली हवाई अड्डे पर हुए इस हादसे की जांच उड्डयन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने शुरू कर दी है। गुरुवार को हुई घटना के बाद दोनों बोइंग 737 विमानों को हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि जांच लंबित रहने तक एक वायु यातायात नियंत्रक और स्पाइसजेट के पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 2:15 बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर हुई जब आकाश एअर का विमान टैक्सीवे पर उड़ान भरने के लिए निकलने वाला था और स्पाइसजेट का विमान पार्किंग स्टैंड की तरफ जा रहा था। उन्होंने बताया कि आकाश एअर का विमान दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान क्यूपी-1406 संचालित करने वाला था, जबकि स्पाइसजेट का विमान उड़ान एसजी 124 का संचालन करने के बाद लेह से आया था। डीजीसीए ने कहा कि स्पाइसजेट का विमान पार्किंग बे में जा रहा था।
इसी दौरान आकाश एअर के विमान के एक हिस्से से टकरा गया। टक्कर के कारण स्पाइसजेट विमान के दाहिने हिस्से और अकाश एअर के विमान के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। डीजीसीए ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है। डीजीसीए ने कहा कि संबंधित वायु यातायात नियंत्रक और घटना में शामिल स्पाइसजेट के संबंधित पायलटों को जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से हुई मारपीट मामले दर्ज हुआ केस, ईमेल के जरिए पीड़ित ने की थी शिकायत
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह शिकायत दर्ज कर ली है। यात्री ने आरोप लगाया था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उससे मारपीट की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
