Dawood Ibrahim Second Wife : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार को लेकर उसकी बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर ने NIA से पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अलीशाह ने NIA को बताया कि दाऊद की दो पत्नियां हैं। उसने पाकिस्तानी पठान महिला (Pakistani Pathan Women) से दूसरी शादी की है। अलीशाह ने ये भी बताया कि दाऊद की पहली पत्नी महजबीं लोगों से व्हाट्स एप कॉल के जरिए संपर्क में रहती है।
अलीशाह ने बताया कि जुलाई 2022 में दाऊद की पहली पत्नी महजबीं से दुबई में मिला था। तब वह दुबई में जैतून हामिद अंतुले के घर में रुका था। उसने बताया कि महजबीं उसकी पत्नी को त्योहारों पर कॉल करती है और व्हाट्स एप के जरिए संपर्क में रहती है।
अलीशाह ने बताया NIA को बताया कि दाऊद इब्राहिम अब पाकिस्तान के कराची में दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गया है। अब वह कराची के डिफेंस एरिया में रहता है। अलीशाह ने बताया कि दाऊद का नया ठिकाना रहीम फकी के पास अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे है। अलीशाह ने बताया कि वर्तमान में दाऊद इब्राहिम कास्कर, हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख और मुमताज रहीम फकी अपने परिवारों के साथ कराची की डिफेंस कॉलोनी में अब्दुल्ला गाजी बाबा की दरगाह के पीछे रहते हैं। अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम किसी से भी संपर्क नहीं रखता है।
NIA को जानकारी मिली है कि दाऊद इब्राहिम एक स्पेशल टीम बना रहा है। यह टीम भारत के बड़े नेताओं और उद्योगपतियों पर हमला कर सकती है। इस टीम का उद्देश्य देश के बड़े शहरों में हिंसा फैलाना है। आइए आपको बताते हैं अलीशाह के अनुसार दाऊद इब्राहिम के परिवार में कितने लोग हैं।
पहली पत्नी महजबीं से 3 बेटियां और एक बेटा – मरुख, महरीन और माजिया। मरुख की शादी जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई है। माजिया की अभी शादी नहीं हुई है। उनके बेटे का नाम मोइन नवाज है।
भाई-बहनों के बारे में – अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम के चार भाई और चार बहनें हैं। (दाऊद को मिलाकर कुल 9)
साबिर इब्राहिम कास्कर (1983-84 में मुंबई गैंगवार में मारा गया)- पत्नी शहनाज- दो बच्चे- शिराज और शाजिया- शिराज की 2020 में कोरोना से मौत हो गई। शाजिया अपने पति मोअज्जम खान के साथ अग्रीपाड़ा में रहती हैं। मोअज्जम खान एक रियल इस्टेट एजेंट है।
नूरा इब्राहिम कास्कर की 7-8 साल पहले पाकिस्तान में मौत हो गई। उसकी पहली पत्नी का नाम शाफिका था। उसकी भी मौत हो चुकी है। उसने पाकिस्तान में रेशमा नाम की महिला से दूसरी शादी की। शाफिया की एक बेटी है जिसका नाम सबा है। शोएल और सरफराज पाकिस्तान में रहते हैं।
इकबाल कास्कर पिछले पांच सालों से ठाणे जेल में बंद है। इकबाल कास्कर की पत्नी रिजवाना दुबई में रहती है। उनके पांच बच्चे हैं। बेटी हफ्शा जो दुबई में रहती है। जारा स्पेन में रहती है। आइमान अपनी मां के साथ दुबई में रहती है। बेटा अैबन भी दुबई में रहता है और एक अन्य बेटा रिजवान मुंबई की आर्थर जेल में बंद है।
अनीस इब्राहिम की पत्नी का नाम तहसीन है। उनके पांच बच्चे हैं- तीन बेटियां और दो बेटे। बेटियों के नाम शमीम, यास्मीन और आना है। शमीम की शादी मुंबई के शादाब खान से हुई है। वह दुबई में रहती है। यास्मीन की शादी पाकिस्तान के असगर से हुई है, वह कराची में रहती है। आना की शादी पाकिस्तान के सालिक से हुई है। वह कराची में रहती है। अनीस का बेटा इब्राहिम की शादी पाकिस्तानी लड़की कुर्रतुलैन से हुई है जबकि उसका दूसरा बेटा मेहरान लंदन में पढ़ाई कर रहा है, उसकी शादी नहीं हुई है।
मुस्किम इब्राहिम कास्कर की पत्नी का नाम सीमा है। उनसकी दो बेटिया हैं – सहर और अमीमा। सहर लखनऊ में रहती है। उसकी शादी खालिद से हुई है। अमीमा ने शादी नहीं की है। उसने लंदन से एलएलबी और एलएलएम किया है। वह दुबई में प्रैक्टिस करती है। अमीमा के दो लड़के हैं ओवैस और हमजा।
हुमायूं इब्राहिम कास्कर की मौत 4-5 साल पहले हुई। उसकी पत्नी का नाम शाहीन है। उनकी दो बेटियां हैं- मारिया और शामिया। दोनों ही शादी नहीं हुई है। दोनों कराची में रहती हैं।
दाऊद की बहन सैदा हसन की शादी हसन मियां से हुई है। अब दोनों की मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं। नजमा और पिंकी। इसके अलावा उनके बेटों के नाम साजिद और समीर हैं।
इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की शादी इब्राहिम पारकर से हुई थी। दोनों की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दानिश, आलीशाह, कौशिया और उमेरा।
तीसरी बहन जैतुन हामिद अंतुले की शादी हामिद अंतुले से हुई है। हामिद अंतुले के पास दुबई में मणिकचंद एजेंसी है। उनके तीन बच्चे हैं। साबिर, हुसैन और बेटी सैदा। ये सभी दुबई में रहते हैं।
चौथी बहन फरजाना की शादी सौद तुंगेकर से हुई है। उनके चार बच्चे हैं। जुनैद, मोहम्मद अली, शाहिला औऱ ईरम। मुमताज की शादी रहीम फकी से हुई है। रहीम जेजे शूटआउट केस में वांटेड है। उनके तीन बच्चे हैं- अनीक, समी और जैनाब।