संसद का मानसून सत्र खत्म हो जाने के बाद बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित करते हुए बैठक के एजेंडे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में यह तय हुआ कि अब समय आ गया है युवाओं के हित में एक ठोस ‘एजुकेशन-से-एम्प्लॉयमेंट रोडमैप’ तैयार करने का।

CWC मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। खड़गे ने कहा कि देश में उच्च शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे सामान्य परिवारों के छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

चंदा चोरी मामले पर खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में राम मंदिर चंदा चोरी मामले का भी जिक्र हुआ। खड़गे ने मीटिंग के बाद कहा कि इस मामले में वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। खड़गे ने यह भी कहा कि भाजपा जितना अधिक इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश करेगी, जनता का संदेह उतना ही बढ़ेगा।

शैक्षणिक संस्थानों में RSS का बढ़ रहा प्रभाव

इस दौरान उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। खड़गे ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युवाओं को नौकरी पाने के लिए कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

‘पेपर लीक को लेकर युवाओं में है गुस्सा’

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और कथित भर्ती परीक्षा घोटालों ने लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में गुस्सा है, लेकिन सरकार ने उनकी आवाज कभी नहीं सुनी और इसी वजह से युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा।

यह भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल पर केस कर दो’, वंदे मातरम विवाद पर खड़गे का BJP को जवाब- 90 साल से जारी परंपरा निभाई

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर विवाद लगातार बढता जा रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रगीत का वही संस्करण गाया है जिसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं ने भी गाया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…