पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। वहीं लेफ्ट ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। यह एक मुस्लिम बहुल सीट है और टीएमसी यहां से दूसरे नंबर पर रही है।
डोमकल विधानसभा सीट सीपीएम को बढ़त
बंगाल की डोमकल विधानसभा सीट पर सीपीएम के मुस्तफिजुर रहमान जीते हैं। वहीं टीएमसी के हुमायूं कबीर को हार का सामना करना पड़ा है।
डोमकल मुस्लिम बहुल सीट है और मुर्शिदाबाद जिला और मुर्शिदाबाद लोकसभा के अंतर्गत आती है। डोमकल विधानसभा सीट की करीब 55 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम है। माना जा रहा था कि टीएमसी को मुसलमान एकतरफा समर्थन करेंगे, ऐसे में इस सीट पर टीएमसी की आसानी से जीत की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि रुझानों में ऐसा नहीं है।
आजादी के बाद नहीं जीता हिंदू उम्मीदवार
डोमकल एक ऐसी विधानसभा सीट है जहां पर आजादी के बाद से आज तक कभी भी कोई हिंदू उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव नहीं जीता है। आजादी के बाद इस सीट पर अब तक 14 बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं और हर बार मुस्लिम उम्मीदवार ने ही जीत हासिल की है। 1977 से लेकर 2016 तक इस सीट पर सीपीएम का वर्चस्व था। 2021 के विधानसभा चुनाव में पहली बार यहां पर टीएमसी ने जीत हासिल की थी।
(यह भी पढ़ें- बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ही नहीं, ये दो नेता भी हैं सीएम पद के प्रबल दावेदार)
चुनाव प्रचार के दौरान जब-जब गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने जवाब दिया कोई बंगाली हिंदू ही बीजेपी की ओर से सीएम बनेगा। पढ़ें पूरी खबर
