COVID-19 संकट: PM नरेंद्र मोदी के पुराने भाषणों से ज्यादा Lockdown ऐलान को मिली व्यूवरशिप, नोटबंदी को भी ‘पछाड़ा’
Coronavirus: भारतीय इतिहास में टीवी पर यह सबसे ज्यादा देखा गया कार्यक्रम बन गया है। टीवी व्यूअरशिप मॉनिटरिंग एजेंसी BARC इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, पीएम के संबोधन को 201 टीवी चैनलों पर 197 मिलियन लोगों ने लाइव देखा।

कोरोना वायरस के संकट को लेकर पीएम मोदी के देश में 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान वाला भाषण व्यूवरशिप के मामले में सबसे आगे है। पीएम मोदी का यह संबोधन टीवी पर सबसे ज्यादा देखा गया। इस इवेंट को नोटबंदी के ऐलान के वीडियो से भी ज्यादा देखा गया है।बीते 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था जहां उन्होंने Covid-19 के प्रकोप से लड़ने के लिए 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी।
भारतीय इतिहास में टीवी पर यह सबसे ज्यादा देखा गया कार्यक्रम बन गया है। टीवी व्यूअरशिप मॉनिटरिंग एजेंसी BARC इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, पीएम के संबोधन को 201 टीवी चैनलों पर 197 मिलियन लोगों ने लाइव देखा। 8 बजे का यह भाषण रिकॉर्ड 3.891 बिलियन मिनट देखा गया। इसकी तुलना में पिछला आईपीएल फाइनल 133 मिलियन लोगों ने देखा था।
Coronavirus in India LIVE Update
इससे पहले पीएम मोदी ने 19 मार्च को जनता कर्फ्यू ’की घोषणा की थी। यह संबोधन 191 चैनलों पर प्रसारित किया गया था और इसे 1.27 बिलियन मिनट तक 83 मिलियन दर्शकों ने देखा था। वहीं, पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान वाले 8 नवंबर, 2016 के वीडियो को 114 चैनलों पर 57 मिलियन दर्शकों ने 842 मिलियन मिनट तक देखा। इसके अलावा 8 अगस्त, 2019 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की घोषणा की थी। उनका यह कार्यक्रम 934 मिलियन मिनट के लिए 163 चैनलों पर 65 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया। मंगलवार को पीएम के संबोधन ने सोशल मीडिया पर भी महत्वपूर्ण हिट किया। दूरदर्शन और राज्यसभा के YouTube चैनलों पर हिट की संख्या क्रमशः आधा मिलियन और 0.1 मिलियन थी।