देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्य 82 हजार पहुंच गई है। इनमें से 51 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 2600 को पार हो गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में 74 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यानी कुल कोरोना मरीजों के 91 फीसदी संक्रमित इन्हीं राज्यों में हैं। बाकी 22 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 7300 के आसपास ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आबादी के लिहाज से बात करें तो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 9 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) की जनसंख्या करीब 87 करोड़ है। देश की कुल संख्या 1.37 अरब से ज्यादा है। इसका मतलब है कि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रह रहे 50 करोड़ लोगों में से अब तक 7361 (15 मई को सुबह 9 बजे तक) ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, अंडमान एंड निकाबोर आइलैंड्स, पुडुचेरी और दादरा एंड नगर हवेली & दमन एंड दियू कोरोना से कम प्रभावित हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 100 से कम है।
भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप 9 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश
राज्य | कुल मामले | एक्टिव केस | ठीक हुए | मौत | कुल आबादी |
महाराष्ट्र | 27524 | 20446 | 6059 | 1019 | 123144223 |
तमिलनाडु | 9674 | 7368 | 2240 | 66 | 77841267 |
गुजरात | 9592 | 5253 | 3753 | 586 | 63872399 |
दिल्ली | 8470 | 5310 | 3045 | 115 | 18710922 |
राजस्थान | 4534 | 1771 | 2638 | 125 | 85358965 |
मध्य प्रदेश | 4426 | 2018 | 2171 | 237 | 81032689 |
उत्तर प्रदेश | 3902 | 1742 | 2072 | 88 | 237882725 |
पश्चिम बंगाल | 2377 | 1394 | 768 | 215 | 99609303 |
आंध्र प्रदेश | 2205 | 965 | 1192 | 48 | 53903393 |
पंजाब | 1935 | 1680 | 223 | 32 | 30141373 |
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। वहां अब तक कोरोना के 27 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वह आबादी में दूसरे नंबर पर है। वहीं, देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना मरीजों के मामले में 7वें नंबर पर है।
गुजरात आबादी के मामले में 10वें नंबर पर है, लेकिन कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है। जिन 9 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। उनमें से सिर्फ 3 ( गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश) में ही भाजपा की सरकार है।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?