Modi Govt. GDP Growth: जीडीपी के ताजा आंकड़ों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा अपनी नाकामी के चलते देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। चुनाव के दौरान किए गए वादो का क्या हुआ ? क्या इसका हिसाब सरकार देगी।
भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”वादा तेरा वादा…2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर की होगी। क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा?” प्रियंका ने दावा किया है कि आज जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी हो गयी है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं। तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है”।
Hindi News Today, 30 November 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश की जीडीपी केवल 4.5 फीसदी रही: आपको बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था में जुलाई से सितंबर के बीच बीते 6 सालों में सबसे धीमे स्तर पर बढोतरी हुई। इस दौरान देश की जीडीपी केवल 4.5 फीसदी रही जोकि पिछली तिमाही के जीडीपी (5 फीसदी) से भी कम है। हालांकि 2018 में जुलाई-सितंबर के बीच जीडीपी 7 फीसदी दर्ज किया गया था। इससे पहले 2013 के जनवरी-मार्च में सबसे कम 4.3 फीसदी जीडीपी दर्ज की गई थी।
आर्थिक वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही: गौरतलब है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार (29 नवंबर) को जारी जीडीपी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर के दौरान स्थिर मूल्य (2011-12) पर जीडीपी 35.99 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 34.43 लाख करोड़ रुपये था। इस प्रकार, दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही।
