मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की मार अब भारतीयों पर भी पड़ने लगी है। देश में लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को फिर बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़त के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इस पर अब कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा कि पीएम मोदी को शासन चलाने की समझ नहीं है तो उन्हें यूपीए के दौर को देखना चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेल के दाम बढ़ने पर कहा, “इस सरकार ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। यह सरकार द्वारा लाया गया संकट है। यूपीए सरकार के दौरान भी ऐसी ही स्थिति थी, जब कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। फिर भी यूपीए सरकार ने तेल की कीमतों पर सब्सिडी देकर लोगों को राहत दी थी और कीमतों को उस स्तर तक नीचे लाया था, जिसकी बराबरी मिस्टर मोदी नहीं कर सकते।”

जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है- कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, “कभी वे 90 पैसे, 1 या 2 रुपये की बढ़ोतरी करते हैं। इसके पीछे का तर्क किया है? इसका मतलब है कि उनकी अर्थव्यवस्था गिर रही है, वे इसे संभाल नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस को गालियां देने और उनके खिलाफ बोलने के अलावा उनके पास बातचीत करने के लिए कोई एजेंडा या मुद्दा ही नहीं है।”

कांग्रेस अध्यक्ष, “आज जनता परेशान है। एक तरह बेरोजगारी है, तो दूसरी ओर महंगाई। पूरा युवा वर्ग निराश है और गरीब लोग संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आसमान छू रही हैं।”

प्रधानमंत्री को समझ नहीं तो यूपीए के दौर को देखें- मल्लिकार्जुन खड़गे

उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी सरकार के पास कोई विजन नहीं है और अगर प्रधानमंत्री को यह समझ नहीं है कि शासन को असरदार तरीके से कैसे चलाया जाए, तो मेरा मानना है कि उन्हें कम से कम यह देखना चाहिए कि यूपीए के दौर में मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को कैसे संभाला था- कैसे उन्होंने आर्थिक मंदी और बैंकिंग घोटालों के बावजूद एक वैश्विक संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था को सही दिशा दी थी। इन सभी पहलुओं को संभालते हुए, उन्होंने अर्थव्यवस्था को पहले स्थान पर पहुंचा दिया था।”

आगे कहा,”मैं तो यही कहूंगा कि मोदी सरकार के पास न तो कोई विजन है और न ही उसे गरीब जनता की कोई परवाह है और न ही उसे युवाओं की कोई चिंता है। वे मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनियों को अपने दोस्तों को बेच रहे हैं।”

कितनी बढ़ी तेल की कीमतें?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी हुई है यानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये की प्रति लीटर बढ़त हुई है यानी दिल्ली में डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, खड़गे-देवगौड़ा-दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता होगी खत्म

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की खाली हो रही 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। सभी सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें