कर्नाटक के राजनीतिक हलकों और कांग्रेस पार्टी में चर्चा जोरों पर है कि चार मई के बाद राज्य का मुख्यमंत्री और कैबिनेट में फेरबदल की संभावना है। चार मई को चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाने हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को जवाब दिया है।

पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर कोई बदलाव नहीं हो रहा है और राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द हल कर लिया जाएगा। इन दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ सत्ता शेयर किए जाने के समझौते से जुड़ी चर्चा का हवा दे रहे हैं।

ढाई-ढाई साल सत्ता संभालने की बनी सहमति

उनका कहना है कि साल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह सहमति बनी थी कि पांच साल के कार्यकाल के दौरान ही सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के संभालेंगे।

सोनिया गांधी मेरे संबंध में लेती है फैसला- मल्लिकार्जुन खड़गे

इस बीच राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि अगर अनुभवी और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री बनते हैं तो पार्टी में हर कोई स्वागत करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने जी परमेश्वर के बयान के सवाल पर कहा, “मीडिया और जी परमेश्वर कहते हैं कि अगर मैं मुख्यमंत्री बन जाऊं तो अच्छा है, लेकिन भाग्य से कहीं अधिक, मेरे विचार और पार्टी के लिए अब तक की गई मेरी सेवा के अनुसार सोनिया गांधी मेरे संबंध में निर्णय लेती हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, ”लेकिन, अब वह सवाल ही नहीं उठता। यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री हैं। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुझे मिलकर बदलाव की दिशा में कोई फैसला लेना है, तो इसमें कुछ समय लगेगा। चलिए, इंतजार करते हैं और देखते हैं।”

‘पहले से ही एक मुख्यमंत्री है’

उन्होंने यह भी कहा कि अब वह सवाल ही नहीं उठता। यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री है। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुझे मिलकर बदलाव की दिशा में कोई फैसला लेना है तो इसमें कुछ समय लगेगा, इंतजार करते और देखते हैं।

राज्य की कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर 2025 को अपने ढाई साल का समय पूरा कर लिया है, इसके बाद से ही मुख्यमंत्री के संभावित बदलाव की अटकलें राज्य कांग्रेस के भीतर तेज हो गई हैं।

40 विधायक जाएंगे दिल्ली- एचडी कुमारस्वामी

इधर जनता दल (एस) के नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की खींचतान के बीच लगभग 40 कांग्रेस विधायक अगले माह दिल्ली जाएंगे, इसके लिए टिकट बुक कर लिया गया है। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मुझे नहीं पता, उनसे ही डिटेल मांगिए।”

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जारी किया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया है। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा था। जिसके बाद आयोग ने इस मामले का संज्ञान का लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। आयोग ने खड़गे से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें