उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।
बताया जा रहा कि नवनियुक्ति यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के कार्यभार ग्रहण के दौरान कांग्रेसियों के बीच जूते-चप्पल, गाली-गलौज और जमकर धक्का-मुक्की हुई। बताया जा रहा कि करीब 10 मिनट तक हंगामा चलता रहा फिर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने मामला शांत कराया।
घटना के बाद धरने पर बैठे अजय राय
खबर आ रही है कि इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय घटना के बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उन्हें मनाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पदभार कार्यक्रम के दौरान अजय राय के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी की तरफ से अजय राय को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल किए गए। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने ममता चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। समर्थकों ने हाथों में जूते-चप्पल लेकर विरोध किया।
अजय राय ने कार्रवाई की मांग की
मामले को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से शिकायत की। अजय राय ने कहा कि ऐसे लोग पार्टी की छवि धूमिल करते रहेंगे तो पार्टी का माहौल खराब होगा। उन्होंने पार्षद ममता चौधरी की पार्टी से बाहर करने की मांग की है। अजय राय को ममता के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
क्या था मामला?
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान मौजूदा भीड़ को देखते हुए उनके समर्थकों ने कहा कि अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दीजिए। इस पर ममता चौधरी की तरफ से पूछा गया कौन अध्यक्ष? इसके बाद दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और बात जूते-चप्पल तक आ गई।
यह भी पढ़ें: JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस MP पर लगे गंभीर आरोप, बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर उठा दिए सवाल
BJP की सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
