कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने परिसीमन से जुड़े नए प्रस्तावों पर चर्चा के लिए जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। खड़गे ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक को बुलाने का मकसद यही है कि संसद में उन प्रस्तावों को लाने से पहले उस पर चर्चा हो और उन्हें अंतिम रूप दिया जा सके।
शुक्रवार को लिखे गए इस लेटर में खड़गे ने कहा कि 13 अगस्त को मॉनसून सेशन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने को 2 महीने से ऊपर का समय हो चुका है और संसद के दोनों सदनों को अभी तक आगे नहीं बढ़ाया गया है।
11 अप्रैल को लिखा था पहला लेटर
खड़गे ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री को डिलिमिटेशन पर कोई भी कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल लाने से पहले एक ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाने के लिए लिखा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद सरकार ने 14 अप्रैल की देर शाम विधेयकों को सार्वजनिक किया और 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया, लेकिन 17 अप्रैल को बिल लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा। खड़गे ने 16 जुलाई और फिर 27 अगस्त को फिर से ऑल पार्टी मीटिंग के लिए लेटर लिखा था।
‘अभी बिल पर विचार-विमर्श करने का समय मिलना चाहिए’
खड़गे ने आगे कहा कि सभी पॉलिटिकल पार्टियों को आपस में एक-दूसरे के साथ और सभी दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श करने के लिए काफी समय मिलना चाहिए। खड़गे ने सरकार को नेशनल डिलिमिटेशन जैसे बड़े संवैधानिक सुधारों पर एकतरफा नजारिया अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी है। खड़गे ने कहा है कि एक बड़े संवैधानिक संशोधन बिल को जबरदस्ती पास करने की कोशिश न करें, जैसा कि आपने पहले करने की कोशिश की थी और जिसका वही हश्र हुआ जिसके वह हकदार थे।
‘परिसीमन पर संसद में आम सहमति बनाई जाए’
खड़गे ने इस मामले में कई मोर्चों पर सरकार से स्पष्टता मांगी है। उन्होंने सरकार से मॉनसून सेशन का स्टेटस फॉर्मली साफ करने और कोई भी नया डिलिमिटेशन प्रपोजल पेश करने से पहले ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाने को कहा है। कांग्रेस ने पॉलिटिकल पार्टियों और रीजनल स्टेकहोल्डर्स को ड्राफ्ट बिल देखने के लिए काफी लीड टाइम देने की भी मांग की है और सरकार से जल्दबाजी में स्पेशल सेशन बुलाने से बचने और इसके बजाय पार्लियामेंट में आम सहमति बनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: ‘ऐसे IAS अफसर को जम्मू-कश्मीर से निकाल देना चाहिए’, फारुक अब्दुल्ला बोले- मैं CM होता तो उसे प्लेन में बैठाकर…
जम्मू-कश्मीर में एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी के साथ ‘बदतमीजी’ करने वाले IAS ऑफिसर कुमार राजीव रंजन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, महिला अधिकारी को हड़काते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिस पर अब तमाम राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि ऐसे अफसरों को यहां रहने नहीं देना चाहिए, उन्हें तुरंत यहां से निकाल देना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर…
