scorecardresearch

Congress : कांग्रेस का लाल किले पर ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च’, कई नेता हिरासत के बाद किए गए रिहा

Congress : लाल किले के पास कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Congress | Rahul Gandhi
कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' (फोटो : Congress Twitter)

Loktantra Bachao Mashaal Shanti March : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता साबित होने के बाद कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। मंगलवार शाम कांग्रेस ने लाल किले पर ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ किया। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली की सड़कों पर दिखाई दिए। लाल किले के पास कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो वर्ष की जेल की सज़ा सुनाए जाने के चलते लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया गया था।

कई लिए गए हिरासत में, बाद में रिहा

कांग्रेस नेताओं को ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ के दौरान लाल किले पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान कई नेताओ को हिरासत में लिया गया और उत्तरी दिल्ली के किंग्सवे कैंप थाने लाया गया। बाद में प्रमुख नेताओं को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा “आपको देश में लोकतंत्र की दुर्दशा देखनी चाहिए। हम शांतिपूर्ण मशाल मार्च कर रहे हैं। कल हमने पुलिस और आयुक्तों के साथ इस पर चर्चा की और वे मान गए। आज उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को हर जगह रोका।

इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऐलान किया था कि पार्टी के सभी सांसद और नेता आज शाम 7 बजे लाल किले से टाउन हॉल तक ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ में हिस्सा लेंगे।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने ट्वीट कर कहा “रात के करीब 10 बज रहे है! एक महिला सांसद और IYC की हमारी महिला पदाधिकारियों को दिल्ली पुलिस बिना किसी FIR के, बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में हिरासत में लेकर पिछले 2 घण्टों से दिल्ली की सड़कों पर घुमा रही है। अमित शाह जी अगर ये आपकी बेटियां होती तो दिल्ली पुलिस का यही रवैया होता?

पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 28-03-2023 at 22:46 IST