छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर शशि थरूर ने लिखी ऐसी बात, मजे लेने लगे Twitter यूजर्स
थरूर बीते दिनों मालदीव के एक द्वीप पर छुट्टियां मनाने गए थे। उन्होंने इसकी कुछ तस्वरें शेयर की। लेकिन उन्होंने इसके कैप्शन में एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जो कि बेहद ही कठिन था।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहते हैं और उनके फॉलोवर्स की भी अच्छी खासी तादाद है। वह अक्सर ट्वीट्स के जरिए समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। अपने ट्वीट्स में वह अक्सर भारी-भरकम अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ यूजर्स को यह शब्द समझ आ जाते हैं तो कुछ को नहीं। ऐसे ही एक शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस नेता ने अपने एक ट्वीट में किया जिस पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए।
दरअसल थरूर बीते दिनों मालदीव के एक द्वीप पर छुट्टियां मनाने गए थे। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की लेकिन उन्होंने इसके कैप्शन में एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जो कि बेहद ही कठिन था। उन्होंने लिखा ‘कुछ हफ्तों पहले, जब पूरा मीडिया राजनीतिक बहस (Political Kerfuffle) में व्यस्त था तो मैंने कुछ समय निकालकर मालदीव में समय बिताया। ऐसा लग रहा है जैसे ये वर्षों पुरानी बात हो।’
यूजर्स ने उनकी पोस्ट के शब्द ‘Kerfuffle’ के इस्तेमाल पर जमकर मजे लिए और अलग-अलग प्रतक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा ‘शशि कृप्या करके साधारण इंग्लिश का इस्तेमाल किया कीजिए जिसे आम नागरिक भी समझ सके। ‘HiFi इंग्लिश’ के जरिए कम्युनिकेशन करने से परिणाम नहीं मिलते। आपके ज्यादातर भाषणों और मैसेज पर लोग एक ही सवाल खड़ा करते हैं ‘कहना क्या चाहते हो?’ वहीं एक यूजर कहते हैं ‘क्या ‘Kerfulle’ मालदीव का कोई शब्द है सर?’
एक अन्य यूजर ने कहा ‘सर ‘Kerfulle’ जैसे शब्द लिखा करो तो साथ में मतबल भी बता दिया करो। आपकी बात भी पूरी हो जाएगी और बच्चों का ज्ञानवर्धन भी हो जाएगा।’ एक यूजर ने कहा ‘वाह! क्या मजेदार शब्द का इस्तेमाल किया है।
मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है जब थरूर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में आए हों। 2017 में भी वह अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहे थे। फिल्म ‘पद्मावत’ पर कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए उसमें ‘Exasperating farrago of distortions’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस ट्विट पर भी कई मजेदार प्रतिक्रयाएं देखने को मिली थीं।