विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बीच तकरार जारी है। पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस नेता ने सीएम सरमा पर पलटवार किया। सोमवार को उन्होंने कहा कि असम के सीएम ने SIT रिपोर्ट को 6 महीने तक दबाए रखा क्योंकि इसमें मेरे पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों को साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है।

CM सरमा के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेना चाहिए

गुवाहाटी में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि पुलिस को असम के सीएम द्वारा एक खास समुदाय को निशाना बनाने और सोशल मीडिया पर खराब वीडियो शेयर करने पर खुद संज्ञान लेना चाहिए। मेरे नाबालिग बच्चों पर की गई टिप्पणियों के लिए असम के सीएम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरी पत्नी काम के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी, मैं 2013 में 10 दिन की यात्रा पर उसके साथ गया था। SIT ने मुझसे 2013 में 10 दिन की पाकिस्तान यात्रा के बारे में कभी सवाल नहीं किया।

‘आपने बीजेपी के प्रेशर में काम किया, हम पर गंभीर आरोप लगाए’, ओम बिरला को कांग्रेस की महिला सासंदों ने लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि रविवार को 2.5 घंटे लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कोई ऐसा सबूत पेश नहीं कर पाए जो यह साबित कर सके कि मैं किसी दूसरे देश का एजेंट हूं। वह गोलमोल बातें करते रहे। उनके पास पिछले 6 महीनों से SIT रिपोर्ट थी। पिछले साल, उन्होंने कहा था कि वह 10 सितंबर को SIT रिपोर्ट जनता के सामने जारी करेंगे। अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, तो हमारा एकमात्र सवाल यह है कि पिछले 6 महीनों से सीएम इस रिपोर्ट पर चुप क्यों थे? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके द्वारा गठित SIT कोई सबूत पेश करने में असफल रही…”

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह (CM सरमा) इतने निचले स्तर पर चले गए कि उन्होंने मेरे बच्चों से जुड़ी जानकारी भी पब्लिक कर दी। हम उनके बच्चों के बारे में भी जानते हैं; सब जानते हैं, लेकिन हम इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। वे जो कह रहे हैं, उससे असम शर्मसार हुआ है। वे झूठी जानकारी क्यों फैला रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट को इस पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।”

गौरव गोगोई बोले – कल की लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे मुख्य कारण कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है। अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला होता, तो वह (असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) पिछले छह महीनों से चुप क्यों बैठे थे? कांग्रेस पार्टी द्वारा यह खुलासा करने के बाद कि सीएम के परिवार के पास 12,000 बीघा जमीन है, सीएम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए मजबूर होना पड़ा…”

गौरव गोगोई कहते हैं, “शुरू से ही मैं कह रहा हूं कि मैं SIT जांच के खिलाफ नहीं जाऊंगा। मैं चाहता हूं कि SIT रिपोर्ट जारी की जाए। CM चाणक्य नहीं हैं…।”

बता दें कि रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कांग्रेस नेता पर ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के बीच संबंधों की जांच जरूरी है।

उन्होंने दावा किया कि अली तौकीर शेख ने 2010 से 2013 के बीच कई बार भारत का दौरा किया और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा। हिमंता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि गौरव गोगोई की पत्नी को एक पाकिस्तानी कंपनी में नौकरी दी गई और उनका वेतन भी कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिक द्वारा दिया जाता था। वहीं, अब सोमवार को भी उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।

मोहन भागवत के बयान का वीर सावरकर के पोते रंजीत ने किया समर्थन, बोले- ‘भारत रत्न’ से बढ़ेगी प्रतिष्ठा