गोवा के पोंडा में आयोजित ‘परिवर्तन सभा’ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोग ऐसी पार्टी के हकदार हैं जो ईमानदारी से काम करे और ऐसे नेताओं के, जो सचमुच लोगों का दर्द समझते हों। गोवा की जनता ‘आम आदमी पार्टी’ की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। अब असली ‘परिवर्तन’ का समय आ गया है। AAP चीफ यहां उम्मीदवार गीतेश नाइक के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अरविंद केजरीवाल कहा कि गोवा में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। मैं मुख्यमंत्री साहब से पूछना चाहता हूँ कि अगर यहां के लोगों को इलाज की जरूरत होती है तो वह कहां जाएं? केजरीवाल ने जनता से कहा कि आप लोग गीतेश नाइक को विजयी बना दो, यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था यह ठीक करा देंगे। पोंडागोवा की पवित्र भूमि है और इस पावन स्थान को मैं नमन करता हूँ। यहां की सरकार चुनाव से कुछ दिनों पहले काम करना शुरू करती है और चुनाव के बाद कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पोंडा में इस समय उपचुनाव है और इस दौरान भी भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं कराया। इस सरकार ने लोगों को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक आप लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को मौक़ा दिया है। इस बार आप लोग मेरे कहने पर झाड़ू को मौक़ा देकर देखिए। अगर आने वाले आठ महीनों में आपको कोई बदलाव नजर ना आए तो आपका जहां मन हो, वहां वोट डालियेगा।

भाजपा पर हमलावर होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पोंडा में भाजपा ने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। एक तो उनका ख़ुद का उम्मीदवार है और दूसरा कांग्रेस को जिसने अपना उम्मीदवार बनाया है, वह भी भाजपा का ही कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, भाजपा के बताए हुए लोगों को टिकट देती है और अगर वह जीत जाते हैं तो वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस को नहीं आम आदमी पार्टी को वोट दो और क्षेत्र में बदलाव लाओ।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यहां भाजपा के एक पार्षद के बेटे ने 30 बच्चियों के साथ कुकर्म किया और पूरी भाजपा सरकार उसे बचाने में लगी हुई है। भाजपा अध्यक्ष को उस आरोपी के पिताजी ‘बेचारे’ लगते हैं और उन्हें उन बच्चियों की कोई परवाह नहीं है।

गोवा की जनता से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एक बार आप लोग आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखिए, हम यहां बदलाव ले आयेंगे। उन्होंने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी के दो MLA हैं और इन लोगों ने जनता की सेवा करने के अलावा कुछ नहीं किया है। अपने पैसों से लोगों का इलाज कराते हैं। हमारा कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है, हमारी पार्टी के लोग आम परिवारों से आते हैं। हमारे MLA जनता की सेवा कर रहे हैं और दूसरी पार्टियों के MLA जनता को लूट रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में बिजली का बिल जीरो आता है। क्या गोवा में बिजली का बिल ZERO आता है? अगर गोवा में भी बिजली का बिल Zero चाहिए तो यहाँ आम आदमी पार्टी की सरकार बना दो। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पोंडा को कूड़े का ढेर बना दिया है। बीजेपी के ट्रिपल इंजन से भी कूड़े के ढेर साफ़ नहीं हो रहे हैं। इस इलाके में लोगों को पीने लायक साफ़ पानी तक नहीं मिल रहा है। गोवा की भाजपा सरकार की नियत ही काम करने की नहीं है।

‘मोदी और ममता भाई-बहन जैसे’, बंगाल में हुमायूं कबीर संग ओवैसी की पहली रैली

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के साथ सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रैली की। इस दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की। पहली यह कि राज्य में मुस्लिम समुदाय से राजनीतिक नेतृत्व लाने का वादा और दूसरी घोषणा की कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम, 2029 के संसदीय चुनावों में कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी। पढ़ें पूरी खबर।