कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है। दोनों अजिंक्य शिंदे समेत कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे।
यह घटनाक्रम दिल्ली पुलिस की सोमवार (12 अक्टूबर) की उस घोषणा के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि जंतर-मंतर अब विरोध प्रदर्शनों के लिए निर्धारित जगह नहीं रहेगा। CJP के नेताओं ने प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर को फिर से हासिल करने की कोशिश में वहां प्रवेश किया। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन इस पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके ने मंगलवार सुबह कहा कि तिरंगा लेकर CJP के कार्यकर्ता आज सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सौरव दास और आशुतोष रांका समेत पार्टी के अन्य सदस्य भी हिरासत में लिए गए हैं।
उन्होंने कहा, ”आप विरोध की आवाज को खत्म नहीं कर सकते।”
दीपके ने एक फोटो भी पोस्ट किया जिसमें आशुतोष रांका तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके पास पुलिसकर्मी हैं। दीपके ने पोस्ट कर लिखा, ”जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराते आशुतोष रांका।”
जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर में घुसने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर पोस्ट किया, ”जा नहीं रहे थे, अंदर घुस गए।”
‘जंतर-मंतर पर फिर से हमारा कब्जा’
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, ”जंतर-मंतर पर फिर से हमारा कब्जा हो गया है! हम जंतर-मंतर में दाखिल हो गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है। लेकिन यह हम सभी युवाओं के लिए एक संदेश है कि हम ऐसा कर सकते हैं! ज्ञानू, अब तुम्हारा खेल खत्म है, भाई!”
यह भी पढ़ें: ‘हर शहर में बनाएंगे जंतर-मंतर’, कॉकरोच जनता पार्टी का राजस्थान में प्रदर्शन का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को ऐलान किया कि वह अगले कुछ दिनों में राजस्थान में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और कुछ को घरों में नजरबंद किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों में शामिल कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्रों और पत्रकारों को हिरासत में लेने और उनके साथ पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा।
‘लाठियों से पीटा, लातें मारीं’, CJP प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए लोगों का आरोप
CJP के विरोध प्रदर्शनों में शामिल दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए कम से कम तीन लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके साथ बसों में भरकर हिरासत केंद्रों में ले जाए गए अन्य लोगों को वहां पीटा गया। इन केंद्रों को अस्थायी तौर पर बनाया गया था। मेडिकल रिकॉर्ड में चोटों का जिक्र है। इनमें शरीर पर नील पड़ने और खरोंच आने से लेकर एक व्यक्ति की दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर तक शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…
