धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। बुधवार शाम को इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जंतर मंतर पर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी ने इस प्रदर्शन को पूरी तरह से समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटा देना चाहिए।
इस मामले को खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से दो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने बुधवार को सीजेपी के नेताओं से जंतर मंतर के पास बातचीत की। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम सोनम वांगचुक से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे रोक दिया।
आइए आपको बताते हैं बुधवार को हुए घटनाक्रम से जुड़ी बड़ी बातें:
राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस– राहुल गांधी ने बुधवार शाम कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और पीएम नरेंद्र मोदी को छात्रों से मांफी मागनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील– सोनम वांगचुक से सरकार ने अनशन तोड़ने की अपील की है। अभिजीत दीपके और विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने भी उनसे ये अपील की है। सोनम वांगचुक ने सरकार से कहा है कि वो प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने का वादा करे।
संसद में हुआ हंगामा- बुधवार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने संसद के अंदर और बाहर छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन को लेकर प्रदर्शन किया गया।
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद- डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों ने बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। हालांकि शाम के समय डीएमआरसी की तरफ से सभी स्टेशनों को खोलने की जानकारी दी गई।
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
'शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसक बनने पर दुख', सीजेपी प्रदर्शन को लेकर बोले एक्टर सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सीजेपी प्रदर्शन को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूँ। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।"
आगे कहा, "यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है; इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।"
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/2079980444469395837?s=20
उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी- दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने हाल ही घटना को लेकर कहा कि कनॉट प्लेस में टॉल्स्टॉय मार्ग के पास रात करीब 8:30 बजे कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिससे कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत घायल हो गए। सीनियर अधिकारी उन्हें RML अस्पताल ले गए। कुछ मिनटों तक हालात तनावपूर्ण रहे, लेकिन अब शांति है।
दिल्ली में संसद मार्ग के पास फिर तनाव की खबर, दो पुलिसकर्मी जख्मी
दिल्ली में संसद मार्ग के पास फिर से तनाव की खबर है। यहां प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिंसा में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे हैं।
सीजेपी प्रतिनिधियों से क्या बात हुई? नड्डा ने बताया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई। हमने उनकी बातें बहुत शांति से सुनीं। मैंने उनसे यह भी कहा कि अगर वे अपनी बातें लिखकर दें तो बेहतर होगा। उन्होंने वे सभी बातें लिखकर दे दी हैं... मैंने उनसे यह भी कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं। जब भी वे चाहें, हम इस मामले पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं... आज हमारी कोई बैठक नहीं हुई।
विपक्ष मुद्दे का राजनीतिकरण न करे- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों से कहा कि वो छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में हुए पेपर लीक गिनवाए। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि वो अपनी सरकारों में हुए पेपर लीक की चर्चा क्यों नहीं करते।
थोड़ी देर में मीडिया को ब्रीफ करेंगे जेपी नड्डा
जेपी नड्डा कुछ देर बाद मीडिया को ब्रीफ करेंगे। वह घर से निकल चुके हैं।
साढ़े आठ बजे मीडिया से बात करेंगे जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा साढ़े आठ बजे मीडिया को ब्रीफ करेंगे
CJP Protest LIVE: सरकार विपक्षी सांसदों से सोनम को मिलने नहीं दे रही- गीतांजलि
सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा- जो सांसद उनसे मिलने आना चाहते थे और जिन्होंने चिट्ठी भेजी है जिस पर उन सभी के साइन हैं कि सोनम को अपना अनशन तोड़ देना चाहिए, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनकी सेहत स्थिर है, लेकिन शरीर कमजोर होता जा रहा है। मसल्स कम हो रही हैं और धीरे-धीरे इंसान बहुत कमज़ोर हो जाता है। सेहत में ऐसी कोई बात नहीं है जिससे जान को खतरा हो। यह शर्म की बात है कि भारत सरकार सांसदों को उनसे मिलने नहीं दे रही है। लद्दाख से दस नेता आए हैं और वे घंटों से यहां इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलकर ही जाएंगे- प्रिया सरोज
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने कहा - हम लोग यही बैठे रहेंगे, जब तक की हम सोनम वांगचुक से नहीं मिल लेंगे। पुलिस का हम लोगों से प्रति रवैया सही नहीं था।
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
डीएमआरसी ने कुछ देर पहले जानकारी दी है कि सभी मेट्रो स्टेशनों को खोल दिया गया है।
जंतर मंतर के पास CJP नेताओं से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
जंतर मंतर के पास केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सीजेपी नेताओं से बात की है।
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी तीन मांग
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को छात्रों की तीन मांगों को तुरंत मान लेना चाहिए। एक, धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्ट आदमी हैं, उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए। यह 100% जायज मांग हैं। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वह इस सिस्टम को चलाने में असक्षम हैं। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरी मांग यह है कि जिन लोगों ने भी हमारे छात्रों पर हाथ उठाया - चाहे आदेश देने वाले हों या उसे अंजाम देने वाले - उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और तीसरी बात यह है कि जो व्यक्ति इस पूरे सिस्टम को चला रहा है, जो इस सबके लिए जवाबदेह है, उसमें इतनी शालीनता होनी चाहिए कि वह छात्रों से जो कुछ हुआ है, उसके लिए माफी मांगे।
Rahul Gandhi News LIVE: आखिर हमारे छात्रों ने क्या किया है? सुरक्षा बल उन पर हथियार ताने खड़े हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आखिर हमारे छात्रों ने क्या किया है? सुरक्षा बल उन पर हथियार ताने खड़े हैं। उन्होंने क्या गलत किया है? वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, अपनी मांगें रख रहे हैं, और वे वही मांग रहे हैं जो यह देश उन्हें देने का हकदार है। वे बस यही कह रहे हैं कि देश के छात्र होने के नाते, हम एक ऐसे शिक्षा प्रणाली के हकदार हैं जो निष्पक्ष हो। बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है। हमारे छात्र बहुत ज़्यादा तनाव से गुज़रते हैं और आखिर में उन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है...
Rahul Gandhi News LIVE: दस साल में 152 पेपर लीक हुए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पिछले दस सालों में 152 पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा कि आज छात्र बहुत तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से छात्रों की सबसे बड़ी समस्या है।
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
राहुल गांधी नई दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का एक वीडियो चलाया गया।
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह सिर्फ ड्रामा है: हरसिमरत कौर
संसद में NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा, "अगर वे (सरकार) चर्चा के लिए तैयार हैं, तो स्थगन प्रस्ताव स्वीकार करें और चर्चा शुरू करें। सरकार को विपक्ष और छात्रों की मांग पर जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह सिर्फ ड्रामा है। क्या उनके कार्यकाल में पेपर लीक कम हुए थे?"
CJP Protest LIVE: बीजेपी का मतलब है ब्रिटिश जनता पार्टी: सीएम रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब हम लाठीचार्ज देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी 100 सालों से इस देश के गरीबों और युवाओं के लिए लड़ रही है… बीजेपी का मतलब है ब्रिटिश जनता पार्टी।"
CJP Protest LIVE: क्या छात्रों के साथ जो बर्ताव हुआ, वह सही था?
दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, "क्या छात्रों के साथ जो बर्ताव हुआ, वह सही था? उन पर लाठीचार्ज करना, आंसू गैस के गोले दागना। वे 22 दिनों से विरोध कर रहे थे। अगर सरकार चाहती, तो पहले ही उनके साथ शांति से बैठकर उनकी समस्याएं सुन सकती थी और समाधान दे सकती थी; तब आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।"
CJP Protest LIVE: देश को बताइए कि आपने सोनम वांगचुक से अभी तक संपर्क क्यों नहीं किया- दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा कि आज 25वां दिन है प्रधानमंत्री की भूख हड़ताल पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीति सिर्फ चुनावी रैलियां करने और चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है। यह जनता के प्रति जवाबदेह और उत्तरदायी होने के बारे में है। देश को बताइए कि आपने सोनम वांगचुक से अभी तक संपर्क क्यों नहीं किया ताकि इस मुद्दे को सुलझाया जा सके और उनकी भूख हड़ताल समाप्त की जा सके? देश को बताइए कि आपकी पुलिस ने एक महीने से अधिक समय से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ इतनी क्रूरता क्यों बरती? देश को बताइए कि इतने सारे छात्रों की मौत के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान आपके लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं?
CJP Protest LIVE: विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने ANI को बताया कि सभी विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहने हुए हैं। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, उसके खिलाफ, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की ज़िद के खिलाफ और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के खिलाफ है।
मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं- चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “बारिश की हर बूंद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा। महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।”
CJP Protest LIVE: CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। एक CRPF कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।
CJP Protest LIVE: शिक्षा व्यवस्था के चरमराने के लिए जिम्मेदार हैं धर्मेंद्र प्रधान: कांग्रेस सांसद जेबी माथर
कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान की हिम्मत तो देखिए। वही मुख्य दोषी हैं। NEET के कुप्रबंधन, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के पूरी तरह से चरमराने के लिए वही अकेले जिम्मेदार हैं। और फिर वह भाषण दे रहे हैं और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। उन्हें छात्रों के दुख और उनके आंसुओं का कोई एहसास नहीं है।”
https://twitter.com/PTI_News/status/2079780997798023466/video/1
CJP Protest LIVE: अगर सरकार चर्चा करती, तो क्या कोई हंगामा होता?
दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "अगर सरकार चर्चा करती, तो क्या कोई हंगामा होता? वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते; अगर कोई कुछ कहने के लिए खड़ा होता है, तो सदन स्थगित कर दिया जाता है... यह लोकतंत्र का मज़ाक है।"
अगर सरकार नहीं मानती है, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे - आशुतोष रांका
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "यह भारत के स्वतंत्रताोत्तर इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है। हमने यह बात बहुत स्पष्ट रूप से कही है, 20 तारीख को जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानती है, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे... सरकार को वाकई में अपनी हरकतें सुधारनी होंगी, वरना इस देश के युवा उन्हें बुरी तरह से सबक सिखाएंगे। एक ऐसी कहानी गढ़ने की कोशिश की जा रही है कि हम शांतिपूर्ण नहीं रहेंगे, लेकिन हम शांतिपूर्ण हैं। 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था, लेकिन अराजकता केवल उस समय फैली जब पुलिस ने बर्बरता दिखाई और छात्रों की पिटाई की। युवा 31 दिनों से यहां शांतिपूर्वक बैठे हैं क्योंकि हम गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करते हैं।"
CJP Protest LIVE: गुवाहाटी में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नई दिल्ली में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की।
CJP Protest LIVE: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस और KSU कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। KSU नेता एलोशियस ज़ेवियर ने कहा कि देश भर के छात्र उन छात्रों को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं जिन पर दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से हमला किया था।
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के धरने को बताया राजनीतिक तमाशा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना दिया, जिससे जनता को असुविधा हुई और स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल की अवहेलना की गई। सरकार द्वारा व्यापक चर्चा के लिए तत्परता व्यक्त करने के बावजूद, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा चुना। हमारी सरकार NEET पर चर्चा करने और सदन में हमारे युवाओं की हर वास्तविक चिंता का समाधान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"
CJP Protest LIVE: सीजेपी के धरने पर पहुंचे उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे जंतर-मंतर स्थित सीजेपी के विरोध स्थल पर पहुंचे और युवाओं की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं, बल्कि युवा शक्ति के सामने नतमस्तक होने आया हूं, यह चिंगारी बुझने वाली नहीं है; शायद आजादी के बाद पहली बार हम किसी सरकार को देश के भविष्य पर लाठीचार्ज करते देख रहे हैं।"
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं?... प्रधानमंत्री मोदी अपने पुराने भाषण भूल गए हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वे 2012-13 में क्या कहते थे। वे वही व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि मैं युवाओं को रोजगार दूंगा। इसके बजाय रोजगार नहीं, बल्कि पेपर लीक हुए।"
