दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में मेट्रो, रेलवे स्टेशन, सीपी के ऑफिस और रेस्टोरेंट आदि बंद कर दिए गए हैं। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर आने की कोशिश कर रहे सीजेपी के समर्थकों को भाजपा शासित राज्यों में हिरासत में लिया गया है।

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, देश में इमरजेंसी थोप दी गई है, दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली में दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है।

‘…तो सबकुछ चला जाएगा’

इसके अलावा आगे कहा, “पूरा दिल्ली बंद का ऐलान कर दिया उन लोगों ने, हमने तो इस बार माहौल नहीं बनाया बल्कि सरकार ने माहौल बना दिया है। सरकार डरी हुई है और सरकार को लगता है कि अगर ज्ञानू (मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार) चला गया तो सबकुछ चला जाएगा।”

57 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में एतिहातन दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से बंद करने का फैसला किया। इसके अलावा, प्रशासन ने नमो भारत ट्रेन के दो स्टेशन न्यू अशोक नगर और सराय काले खां को बंद कर दिया है।

सीपी में रेस्टोरेंट और ऑफिस बंद

इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर सीपी में सभी दुकानें भी रात 10 बजे तक बंद रखने की सलाह दी गई है। पुलिस ने इसके अलावा, सभी रेस्टोरेंट और प्राइवेट/सरकार कार्यालय को बंद रखने की सलाह दी है।

रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन रद्द

वहीं, सरकार ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों को भी शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक रद्द कर दी गई है।

वहीं, दिल्ली आने-जाने वाले फरीदाबाद के आठ मुख्य रास्ते पर पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई हैं। इनमें बदरपुर बॉर्डर, पुल प्रहलादपुर, शूटिंग रेंज बॉर्डर और मंगर चौक शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हर चेकपोस्ट पर 30 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने के लिए ये पुलिसकर्मी सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मैं अपने परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल होऊंगा…’, केजरीवाल ने की लोगों से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। कॉकरोच जनता पार्टी ने वोटर लिस्ट की एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें