राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिफारिश पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी को सौंप दिया है। प्रह्लाद जोशी के पास पहले ही उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय है। इस पर सीजेपी से जब सवाल किया गया कि तो उन्होंने कहा कि हम नए शिक्षा मंत्री से जल्द मिलेंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास से सवाल किया कि न्यू एजुकेशन मिनिस्टर प्रह्लाद जोशी जी को बना दिया गया है क्या कहेंगे आप।
युवा सब देख रहे हैं- सीजेपी
इस पर जवाब देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, “हमारी जो चिताएं और मांग थी वो सरकार ने मान ली है। हमारी मांगों को देश भर के युवाओं का समर्थन मिला, इसलिए आंदोलन को पूरे देश में साथ मिला। जो भी शिक्षा मंत्री बने, उसे यह पता होना चाहिए कि युवा सब देख रहे हैं, युवा जवाब भी मांगेगे, तो अच्छा काम करिए, युवाओं के हित में काम करिए।”
जल्द नए शिक्षा मंत्री से मिलेंगे- सीजेपी
आगे उन्होंने कहा, “पेपर लीक रोकिए और हमारी पांच-सूत्रीय सिफारिशों को लागू करें जो हमारी मांग-पत्र में बताई गई हैं। आपसे हम जल्द मिलेंगे जो भी शिक्षा मंत्री बने हैं। सरकार ने वादा किया है कि एक माह के अंदर हम मिलेंगे, तो देखेंगे क्या होता है।”
पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा
दोपहर करीब 2.30 बजे धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना यह इस्तीफा भेजा। जिसमें धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं 4 दशक से भी अधिक समय से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा में सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और भविष्य को देखते हुए बनाई गई शिक्षा प्रणाली ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।”
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा, “मैं युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और जायज उम्मीदों का बहुत सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को पूरा करना हमारे राजनीतिक और सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”
यह भी पढ़ें: ‘देर आए दुरुस्त आए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले मुरली मनोहर जोशी, प्रधानमंत्री को भी दी यह सलाह
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो चुका है, सरकार ने छात्रों की सारी मांगे मान ली है। प्रदर्शन की ओर से अगुवाई कर रहे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से फिर चर्चा की और अपनी सभी मांगों से अवगत कराया, जिस पर सरकार की ओर से दोनों नेताओं ने हामी भी भरी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
