सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम 5 बजे तक इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। दीपके ने चेतावनी दी कि पूरे हफ्ते कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और अगले शनिवार को जंतर-मंतर पर एक और बड़े प्रदर्शन की योजना की घोषणा की।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचे। वे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यहां हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन की इजाजत तब दी, जब दीपके अमेरिका से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंचे। दीपके ने प्रदर्शनकारियों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने को कहा और उनसे अपील की कि वे विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर अपने साथ एक किताब और तिरंगा लेकर आएं।

यह भी देखें – CJP Jantar Mantar Protest VIDEO

Live Updates
16:51 (IST) 6 Jun 2026

सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी- उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि केंद्र को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा संबंधी खामियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुननी चाहिए और उन्हें कम नहीं आंकना चाहिए। फेसबुक पर एक पोस्ट में, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने श्री ठाकरे का संदेश साझा किया, जिसमें कहा गया था कि युवा देश का भविष्य हैं और वे भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें न्याय से वंचित करना और उन्हें "तिलचट्टा" कहना अनुचित है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का जीवन तबाह हो गया है और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा, “सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी और इस समस्या को कम नहीं आंकना चाहिए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने यही संदेश दिया है।”

16:27 (IST) 6 Jun 2026

युवाओं को रोजगार और नौकरी दें, अन्यथा सत्ता छोड़ दें- सीजेपी

सीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "युवाओं को रोजगार और नौकरी दें, अन्यथा सत्ता छोड़ दें। शिक्षा मंत्री।"

16:11 (IST) 6 Jun 2026

अभिजीत दीपके जंतर-मंतर से गए

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर विरोध स्थल से चले गए हैं, जहां कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही थी।

15:53 (IST) 6 Jun 2026

आंदोलन नहीं रुकेगा- अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। समर्थकों को संबोधित करते हुए दिपके ने सवाल किया कि अधिकारी और कितने छात्र आत्महत्याओं का इंतजार कर रहे हैं और जोर देकर कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन नहीं रुकेगा।

15:47 (IST) 6 Jun 2026

जंतर-मंतर पर पहुंचे थे सोनम वांगचुक

जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक को कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों और समर्थकों के साथ देखा गया।

15:40 (IST) 6 Jun 2026

रोहित पवार ने सीजेपी का समर्थन किया

एनसीपी (एसपी) के महासचिव रोहित पवार ने आज नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

15:32 (IST) 6 Jun 2026

जंतर मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान दो समूहों के बीच संभावित टकराव को रोकने के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया।

15:30 (IST) 6 Jun 2026

CJP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी

https://twitter.com/iyashveer/status/2063199258795540964

15:21 (IST) 6 Jun 2026

अभिजीत दीपके की भारत सरकार को चेतावनी

अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान ने शाम पांच बजे तक इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे भारत में प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

14:52 (IST) 6 Jun 2026

जंतर मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक ने क्या कहा?

सोनम वांगचुक से जब मीडिया ने सवाल किया कि वो युवाओं को क्या मैसेज देंगे, तो उन्होंने कहा - प्रदर्शन में हिस्सा लें, एकजुट हों, एक ताकत बनें और ऐसी सौम्य ताकत बनें - जो सौम्य तो हो और बहुत दृढ़ भी।

14:41 (IST) 6 Jun 2026

CJP के खिलाफ जंतर मंतर पहुंचे युवकों ने क्या कहा?

https://www.youtube.com/watch?v=OdyZEA1lP0s

14:40 (IST) 6 Jun 2026

CJP Protest LIVE: जब बच्चे सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो डरती हैं उनकी माताएं- अभिजीत

CJP समर्थकों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा- इस देश की माताओं को अक्सर डर लगता है जब उनके बच्चे सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं।

उन्होंने कहा- जब मैं विरोध-प्रदर्शनों के लिए देश वापस आ रहा था, तो मेरी माँ को बहुत डर था कि यह सरकार मुझे जेल में डाल देगी। इस देश में, हर माँ को यह डर महसूस होता है जब उसका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है।

14:08 (IST) 6 Jun 2026

आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं- सीजेपी संस्थापक दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है। सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय वे अन्य कामों में लगे हुए हैं जैसे हमारे अकाउंट हैक करना और हमारी पोस्ट डिलीट करवाना। आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस जगह से मिटा नहीं सकते।''

13:58 (IST) 6 Jun 2026

जंतर मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक जंतर मंतर पहुंच गए हैं।

13:57 (IST) 6 Jun 2026

थोड़ी देर में जंतर मंतर पहुंचेंगे सोनम वांगचुक

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से जंतर-मंतर जा रहे हैं।

13:55 (IST) 6 Jun 2026

'जय श्रीराम के नारे' लगाने वालों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

द इंंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जंतर मंतर पर 'जय श्री राम' के नारे लगाने वाले कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हिरासत में लिए गए ये लोग कथित तौर पर सीजेपी विरोधी हैं। इनके द्वारा 'दिल्ली पुलिस लट्ठ चलाओ, हम तुम्हारे साथ हैं' के भी नारे लगाए गए।

13:43 (IST) 6 Jun 2026
CJP Protest LIVE: जंतर मंतर पर क्या चल रहा है?

जंतर मंतर पर CJP समर्थकों की भीड़ है। ये लोग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। देखिए जंतर मंतर पर कैसा है माहौल...

https://www.youtube.com/watch?v=KstGT55t4Ds

13:26 (IST) 6 Jun 2026

कुछ लोग आंदोलन को उकसाने के काम कर रहे- CJP

CJP ने X पर पोस्ट कर कहा है- कुछ लोग कॉकरोच जनता पार्टी की संवैधानिक रास्ते पर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को उकसाने का काम कर रहे है, तत्काल ऐसे लोगों को चिन्हित करके गिरफ्तार करने का काम करिए।

12:51 (IST) 6 Jun 2026
जंतर मंतर पर CJP समर्थकों की भीड़

जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में CJP समर्थक पहुंचे हैं। ये शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

12:23 (IST) 6 Jun 2026

अभिजीत दीपके के निर्देश पर CJP के प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को फूल भेंट कर रहे हैं। दीपके ने प्रदर्शनकारियों से कहा था कि वे अपने साथ एक किताब रखें और पुलिसकर्मियों को फूल देकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं।

12:15 (IST) 6 Jun 2026

CJP Protest LIVE: देखिए जंतर मंतर पर कैसा है माहौल?

सीजेपी समर्थक इस समय जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजेपी की तरफ से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=J2CfUFd6H-M&t=136s

11:56 (IST) 6 Jun 2026

CJP ने फिर की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

CJP ने कहा- युवा इस भ्रष्ट सरकार और उसके सिस्टम से ऊब चुका है। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो...

https://twitter.com/CJP_for_India/status/2063144502618210363

11:13 (IST) 6 Jun 2026
CJP Jantar Mantar Protest LIVE Updates: 'कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!' - CJP

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है, "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। हमने शिक्षा मंत्री को चुनकर भेजा है और उन्हें हमारे टैक्स के पैसे से वेतन मिलता है। उनके कार्यकाल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है।"

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा, "कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!" जंतर-मंतर पर जुटे समर्थक परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

10:59 (IST) 6 Jun 2026

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: 'हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है', CJP की समर्थकों से अपील

डिजीटल आउटफिट कॉकरोच जनता पार्टी ने समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। सीजेपी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं से निवेदन करती है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से करना है। अगर कोई भी व्यक्ति कुछ गलत करने की कोशिश करता है तो तत्काल उसका रिकॉर्डिंग करें या फिर पुलिस को सूचित करें, हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।"

10:36 (IST) 6 Jun 2026

CJP Jantar Mantar Protest LIVE Updates: 'नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए' - प्रदर्शन में पहुंचे CJP समर्थक

आज जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के जौनपुर से 24 वर्षीय संजीव कुमार, जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक हैं, सुबह-सुबह नई दिल्ली पहुंचे। संजीव ने कहा, "परीक्षाओं में इतनी बड़ी अनियमितताओं के लिए नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए। आखिर वे ऐसी गड़बड़ियों को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं?"

उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

10:03 (IST) 6 Jun 2026
CJP Jantar Mantar Protest LIVE Updates: 'सभी कॉकरोच सीधे जंतर-मंतर पहुंचें' - अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा है, "सभी कॉकरोच सीधे जंतर-मंतर पहुंचें, संसद मार्ग थाने नहीं। हम अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू करेंगे।" दीपके ने अपने समर्थकों से निर्धारित समय पर जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

09:54 (IST) 6 Jun 2026
CJP Protest LIVE Updates: टीएमसी की राज्यसभा सांसद ने अभिजीत को दिया समर्थन

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद और उपनेता सागरिका घोष ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को समर्थन दिया है। सागरिका घोष ने अभिजीत दीपके की एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, "ऑल द बेस्ट। पूरा समर्थन। इस अच्छी लड़ाई को जारी रखिए!" उनके इस संदेश को अभिजीत दिपके के आंदोलन के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

09:51 (IST) 6 Jun 2026
CJP Protest LIVE Updates: 'आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं' - अभिजीत दीपके

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में जंतर-मंतर पर समर्थकों से मिलने की उत्सुकता व्यक्त की और उन्हें एक किताब और राष्ट्रीय ध्वज लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों को ''करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक'' के रूप में फूल भेंट करने का भी आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन ''प्रेम और शांति'' के साथ किया जाना चाहिए।

उन्होंने लिखा, ''पहुंच गया। जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं। एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करें। हमें यह आंदोलन प्रेम और शांति के साथ करना है!''

09:49 (IST) 6 Jun 2026
CJP Protest LIVE Updates:जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

ऑनलाइन मुहिम के तौर पर शुरू की गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे और उन्होंने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है।

09:45 (IST) 6 Jun 2026
CJP Jantar Mantar Protest LIVE Updates: 'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए' - अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के दौरान उन्होंने कहा, "शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। पांच छात्रों ने आत्महत्या कर ली है।" दिपके ने छात्रों की मौत के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।