सोशल मीडिया हैंडल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को अपने प्लेटफॉर्म का पक्ष रहने के लिए तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इसमें एक पत्रकार, फिल्ममेकर और एक पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टेंट शामिल हैं। सीजेपी शिक्षा व्यवस्था में कथित नाकामियों को लेकर होने वाले प्रदर्शन से पहले अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

सौरव दास बने सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता

अभिजीत दिपके द्वारा शुरू किए गए इस संगठन ने X पर नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि खोजी पत्रकार सौरव दास सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। जबकि राजनीतिक रिसर्चर और फिल्ममेकर विजेता दहिया और पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टेंट आशुतोष रांका जनता और मीडिया के सामने संगठन का पक्ष रखेंगे करेंगे।

सीजेपी ने कहा, “CJP भारत के पॉलिटिकल डिस्कोर्स को बदलने के लिए कमिटेड है, और इसे नेताओं की एक नई पीढ़ी लीड करेगी।” सीजेपी की घोषणा के मुताबिक सौरभ दास ने लीगल, ज्यूडिशियल और सोशल इश्यूज पर बड़े पैमाने पर रिपोर्टिंग की है और नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए एंटी-पॉल्यूशन प्रोटेस्ट में लीडिंग रोल निभाया है।

पार्टी ने कहा कि विजेता दहिया एक पॉलिटिकल रिसर्चर, लेखक और फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कई YouTube क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट प्रोडक्शन पर काम किया है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से ग्रेजुएट उन्होंने ‘पावर ऑफ यूनिवर्स’ और ‘टू हेल विद दैट जॉब’ किताबें लिखी हैं, और हरियाणवी फ़िल्में ‘दारारेन’ और ‘ओपरी पराई’ लिखी और डायरेक्ट की हैं।

IIT कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के एल्युम्नस आशुतोष रांका ने पहले लंदन में मैकिन्से एंड कंपनी के साथ काम किया था। सीजेपी ने कहा कि वह पिछले साल भारत लौटे थे और तब से जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पब्लिक कैंपेन में शामिल रहे हैं, जिसमें NEET पेपर लीक विवाद से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।

6 जून को भारत आ रहे अभिजीत

ये नियुक्तियां अभिजीत के 6 जून को भारत लौटने से पहले हुए हैं। अभिजीत ने कथित NEET पेपर लीक और CBSE सिस्टम में खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना की घोषणा की है। पिछले महीने लॉन्च हुए CJP ने सोशल मीडिया पर, खासकर छात्रों और युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की है और खुद को शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस करने वाले एक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है।

(यह भी पढ़ें- वैष्णव किन्नर अखाड़ा ने दिया ‘कॉकरोच पार्टी’ को समर्थन)

वैष्णव किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हिमांगी सखी ने ‘कॉकरोच पार्टी’ को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने समर्थन देते हुए कहा है कि यह ऑनलाइन ग्रुप देश को आईना दिखा रहा है। पढ़ें पूरी खबर