कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बयान पर उन्हें जवाब दिया है। मुख्यमंत्री फड़नवीस ‘News18 Rising Bharat Summit’ में अपनी बात रख रहे थे।
कार्यक्रम में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम फड़नवीस ने कहा कि भारत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर चलता है लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देश में केवल अराजकता फैलाने का काम कर रही है।
सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, “हमारे वहां अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट आया हुआ है, यह सीजेपी में भी है, यह कांग्रेस में भी है और यह सभी लोग एक ही माइंडसेट से चल रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग कभी CAG को, कभी आरबीआई को, कभी संसद को, कभी सुप्रीम कोर्ट को और कभी चुनाव आयोग को गलत बताते हैं। उन्होंने कहा, “संविधान के द्वारा तैयार की गई सभी संस्थाओं को डिमोनाइज करके लोगों के मन में यह भावना तैयार करने की कोशिश चल रही है कि ये संस्थाएं आपको न्याय नहीं दे सकतीं और उनको नकार दो।”
13,900 से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या- दीपके
सीएम फड़नवीस के इस बयान पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने बृहस्पतिवार को अपने X हैंडल पर कहा, “महाराष्ट्र में पिछले चार सालों में 13,900 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य अभी सूखे से जूझ रहा है, और कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है।”
दीपके ने कहा कि सीएम फड़नवीस साहेब कृपया पहले इस पर ध्यान दें और सीजेपी के बारे में आप बाद में भी बोल सकते हैं।
अभिजीत दीपके ने कुछ दिन पहले दिल्ली में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार चीन सीमा पर हालात सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय दिल्ली में प्रदर्शनों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम अकाउंट्स बंद कर सवाल नहीं दबा सकती सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सेंसरशिप और सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटाने की कार्रवाई की आलोचना की। दीपके ने इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों की आवाज दबाने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी बल्कि जनता का सरकार पर अविश्वास और बढ़ सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
