चुनाव आयोग को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से देश की राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

इसी बीच, कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ बेंगलुरु कॉकरोच जनता पार्टी चुनावी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर “पीपुल्स ट्रिब्यूनल” यानी जनता की अदालत लगने जा रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से एसआईआर से प्रभावित लोगों के भी यहां पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद “चप्पल प्रदर्शन” भी किया जाएगा। अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज भी इस आयोजन में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे लोग भी ट्रिब्यूनल में पहुंचेंगे, जिनका दावा है कि SIR के दौरान उनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

ट्रिब्यूनल के बाद “चप्पल प्रदर्शन” भी किया जाएगा। आशुतोष रांका ने कहा कि यह प्रदर्शन महिलाओं के साथ एकजुटता के तौर पर होगा। प्रकाश राज ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए इसे “लोकतंत्र बचाने की लड़ाई” बताया है।

ध्रुव राठी ने भी बुधवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि की। ध्रुव राठी ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है।

इस बीच, कर्नाटक यूथ कांग्रेस ने बुधवार रात बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेने का विरोध किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

यूथ कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

ज्ञानेश कुमार की सिक्योरिटी बढ़ाई गई, दिल्ली में अन्य राज्यों से बुलाए गए अतिरिक्त सुरक्षाबल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने CEC ज्ञानेश कुमार की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि ज्ञानेश कुमार को नई धमकी मिली है। ऐसे में उनके घर के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।