दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के बाद CNG महंगी हो गई है। दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।
सोमवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
सीएनजी की कीमतों में हुई इस ताजा बढ़ोतरी से आम लोगों पर बोझ और बढ़ गया है क्योंकि वे पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।
लगातार बढ़ रही कीमतें
मंगलवार को हुई इस ताजा बढ़ोतरी से पहले भी इस महीने CNG की कीमतें कई बार बढ़ाई जा चुकी थीं।
15 मई को CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 17 मई को भी 1 रुपये प्रति किलो और दाम बढ़ा दिए गए।
इसके बाद 23 मई को भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। तब तक तक CNG में कुल बढ़ोतरी 4 रुपये प्रति किलो हो चुकी थी। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के कारण ईंधन कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आ रही बाधाओं के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है।
CNG के साथ-साथ पिछले दो हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कई बार बढ़ाए गए हैं।
सरकारी तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेज भारत के लगभग 90 प्रतिशत ईंधन रिटेल बाजार को नियंत्रित करती हैं। इन कंपनियों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ईंधन की बिक्री पर बढ़ रहे घाटे का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बढ़ोतरी के बाद भी पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG की बिक्री पर तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ता परेशान
ईंधन की कीमतों में बार बार बढ़ोतरी ने देश की जनता को नाराज कर दिया है। उपभोक्ताओं ने कीमतों में इजाफे को मध्यम वर्गीय जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
