तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष विजय बुधवार (13 मई 2026) को राज्य विधानसभा में बहुमत टेस्ट पास कर लिया। विश्वास मत से पहले TVK और AIADMK के कई विधायक तमिलनाडु सचिवालय स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। विजय की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती थीं। इसके बाद उन्हें कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन मिला जिससे गठबंधन की ताकत 121 सीटों तक पहुंच गई और उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: घोड़े की रफ्तार से होगा काम
सीएम विजय ने TVK सरकार को बताया धर्मनिरपेक्ष, बोले- हॉर्स ट्रेडिंग नहीं, घोड़े की रफ्तार से होगा काम, पढ़ेंं पूरी खबर...
तमिल भूमि के अधिकारों और सभी लोगों के कल्याण को बहाल करेगी टीवीके सरकार: आधव अर्जुन
तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके सरकार ने बहुमत हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। मंत्री आधव अर्जुन ने अपनी X पोस्ट में कहा, ''जनता के समर्थन से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुने जाने के बाद आज हमने सभी धर्मनिरपेक्ष सहयोगी दलों के समर्थन से विधानसभा में भी जीत हासिल की है। मैं उन सभी सहयोगी दलों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमें बधाई दी और समर्थन दिया।''
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के साथ जनता के लिए काम करने आई यह सरकार तमिल भूमि के अधिकारों और सभी लोगों के कल्याण को बहाल करेगी।
आधव ने आगे कहा, ''हम अपने महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सिद्धांतों के रास्ते पर बिना किसी समझौते के आगे बढ़ेंगे। आइए, इस समय की जिम्मेदारी में हम सब एक साथ हाथ मिलाएं और एक नया इतिहास रचें।''
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: टीवीके विधायक श्रीनिवास सेतुपति को राहत
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें टीवीके विधायक आर. श्रीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने से रोका गया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने कहा, ''कम से कम इतना तो कहा ही जा सकता है कि यह बेहद गंभीर है। उच्च न्यायालय कहता है कि इसका उपाय चुनाव याचिका है, लेकिन फिर भी अनुच्छेद 226 के तहत दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है।''
संविधान का अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालयों को कुछ प्रकार की रिट जारी करने की शक्ति से संबंधित है। रिट जारी करने का मतलब उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय द्वारा किसी व्यक्ति, अधिकारी या संस्था को लिखित औपचारिक आदेश देना है। यह आदेश संवैधानिक अधिकारों (मौलिक अधिकारों) के उल्लंघन को रोकने या उन्हें लागू करने के लिए जारी किया जाता है। पीठ ने इस मामले में उच्च न्यायालय में लंबित कार्यवाही पर भी रोक लगा दी। सेतुपति ने शिवगंगई जिले की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट संख्या-185 से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता और पूर्व मंत्री के. आर. पेरियाकरुप्पन को केवल एक वोट से हराकर जीत हासिल की थी। उच्चतम न्यायालय ने सेतुपति की याचिका पर पेरियाकरुप्पन और अन्य प्रतिवादियों को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। सेतुपति ने उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें अगले आदेश तक किसी भी विश्वास मत या सदन की संख्याबल की परीक्षा से जुड़ी किसी भी कार्यवाही में मतदान करने या भाग लेने से रोका गया था। सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को विश्वास मत जीत लिया।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: विजय सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) और एस.पी. वेलुमणि एवं सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के बागी गुट का समर्थन मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सभी दलों के विधायकों ने चर्चा में भाग लिया।
मुख्य विपक्षी दल द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने मतदान से पहले ही सदन से बहिर्गमन किया। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) से निष्कासित विधायक एस. कामराज ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया। विश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने विपक्ष द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स-ट्रेडिंग) के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार "घोड़े जैसी रफ्तार" (हॉर्स-स्पीड) से काम करना चाहती है और खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखती। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष रहेगी और पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं को जारी रखेगी।
स्पीकर जे.सी.टी. प्रभाकर ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री विजय की TRP सरकार के पक्ष में लाया गया विश्वास प्रस्ताव सफल रहा।
सरकार के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया जबकि 22 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया और 5 सदस्य मतदान से दूर रहे। AIADMK के 24 MLA ने पक्ष में वोट किया। इसके साथ ही विजय सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: विजय सरकर फ्लोर टेस्ट में पास
विश्वास मत के दौरान विजय सरकार के समर्थन में 144 वोट पड़े, फ्लोर टेस्ट में पास हुई विजय सरकार, सरकार के विरोध में 22 वोट पड़े
टीवीके विधायक श्रीनिवास सेतुपति को राहत, आज के फ्लोर टेस्ट में वोट डालेंगे श्रीनिवास। सुप्रीम कोर्ट ने डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) गड़बड़ी मामले में मद्रास हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें टीवीके विधायक आर. श्रीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोका गया था।'
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: घोड़े की रफ्तार से काम करने वाली सरकार- सीएम विजय
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण जनकल्याण योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी।
विश्वास मत के दौरान उन्होंने कहा, ''यह सरकार घोड़ों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) करने वाली सरकार नहीं बल्कि घोड़े की रफ्तार से काम करने वाली सरकार है।'
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: डीएम का वॉकआउट
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सदस्य जनता की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस विश्वास मत से वॉकआउट कर रहे हैं। विश्वास मत के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने भी विधानसभा में अपनी बात रखी।
बहुमत के आंकड़े से आगे पहुंची TVK
तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होते ही कांग्रेस, CPI(M), VCK और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार को समर्थन दिया।
कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ विजय के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन किया, जबकि CPI(M), VCK और IUML के दो-दो विधायकों ने भी सरकार के पक्ष में समर्थन दिया।
इसके अलावा निष्कासित AMMK विधायक एस कामराज ने भी सरकार का समर्थन किया जिससे गठबंधन की ताकत बढ़कर 121 सीटों तक पहुंच गई जो बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक है।
PMK और BJP के विश्वास मत से दूरी बनाने के बाद बहुमत का आंकड़ा कम हो गया है। अब तक विजय सरकार को 120 विधायकों का समर्थन मिल चुका है जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से अधिक है। 5 सदस्यों के अलग होने के बाद अब विधानसभा में बहुमत का नया आंकड़ा घटकर 115 हो गया है जिससे विजय सरकार की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: PMK नहीं करेगी विश्वास मत पर मतदान
पीएमके नेता सौम्या अंबुमणि ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत पर मतदान से परहेज करेगी।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE:सहयोगी दलों ने सरकार को अपना समर्थन दोहराया
विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान TVK के सहयोगी दलों ने सरकार को अपना समर्थन दोहराया। इसके साथ ही सरकार के सामने कई मांगें भी रखीं।
विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) के विधायक वन्नी अरासु ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों ने राज्य में भाजपा द्वारा कथित रूप से राज्यपाल शासन लागू कराने की 'परोक्ष कोशिश' को रोकने के लिए बिना शर्त समर्थन दिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि विजय के नेतृत्व वाली सरकार अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री बनने के बाद विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने के लिए उन्होंने विजय की सराहना भी की।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: TVK सरकार को अगले पांच साल तक समर्थन
बुधवार को विधानसभा में अपना समर्थन जताते हुए निष्कासित AMMK विधायक एस कामराज ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों तक TVK सरकार का समर्थन जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा, ''मैंने कल भी टीवीके सरकार का समर्थन किया था, आज भी कर रहा हूं और अगले पांच साल तक करता रहूंगा। मुख्यमंत्री विजय पूरे राज्य की रक्षा कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वह मुझे भी नहीं छोड़ेंगे।''
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी
विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) विधानसभा चुनाव 2026 में 234 सदस्यीय सदन में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से 10 सीटें कम रह गईं। हालांकि विजय ने दो सीटों से जीत हासिल की थी और उनमें से एक से इस्तीफा देने की वजह से यह कमी बढ़कर 11 सीटों की हो गई।
CM Joseph Vijay, TVK Floor Test LIVE: AIADMK के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा
AIADMK जहां एक तरफ यह फ्लोर टेस्ट मुख्यमंत्री विजय के लिए बेहद अहम माना जा रहा है वहीं दूसरी ओर इसे AIADMK के लिए भी बड़ी राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। AIADMK ने चुनाव में 47 सीटें जीती थीं और वह तमिलनाडु में NDA गठबंधन का हिस्सा है।
फ्लोर टेस्ट के बीच AIADMK में उठापटक
AIADMK के एक विधायक ने समाचार एजेंसियों से कहा कि पार्टी से जुड़े सभी फैसले पलानास्वामी ही लेंगे और दावा किया कि पार्टी नेतृत्व के साथ अब भी बहुमत मौजूद है। इसी बीच, TTV Dhinakaran ने TVK सरकार को समर्थन देने वाले AMMK विधायक एस कामराज को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
TVK Floor Test LIVE: AIADMK ने किया व्हिप जारी
फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK ने अपने विधायकों के लिए व्हिप भी जारी किया है। राज्यसभा सांसद आईएस इन्बादुरई ने चेतावनी दी कि जो विधायक व्हिप का उल्लंघन करेंगे, उन्हें दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया जा सकता है।

