CM Joseph Vijay News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री टीवीके सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को तिरुचिरापल्ली में एक रैली के जरिए अपने आउटफिट को लेकर उठने वाले सवाल का जवाब दिया। विजय आम तौर पर ब्लैक-एंड-व्हाइट कोट पैंट पहनते हैं। इस आउटफिट का संबंध उन्होंने अपनी सरकार की काम करने की पॉलिसी से जोड़ा और बताया कि वे बिल्कुल सफाई के साथ काम करते हैं।

तिरुचिरापल्ली में एक धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए, विजय ने सवाल उठाया कि सूट पहनने का उनका चुनाव राजनीतिक बहस का विषय क्यों बन गया है और कहा कि कपड़े पहनना सत्ता में बैठे लोगों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार नहीं है।

अपने कपड़ों को लेकर दिया बड़ा बयान

विजय ने कहा कि उनके कपड़ों के पीछे फैशन स्टेटमेंट की बजाय एक संदेश छिपा होता है। रैली के दौरान विजय ने कहा, “क्या मैं अलग-अलग रंगों के सूट पहन रहा हूँ? सिर्फ दो रंग, काला और सफेद। यह सिर्फ यह दिखाने के लिए है कि विजय हर चीज में काला और सफेद ही रहेगा। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं है लेकिन आप सभी जानते हैं कि काले रंग का क्या अर्थ है।”

मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने ये टिप्पणी तिरुचिरापल्ली में चुनावी जीत के बाद आयोजित एक धन्यवाद रैली के दौरान की हैं। ये वहीं विधानसभा सीट हैं, जिसने अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय को विधानसभा और टीवीके की जीत के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया है।

MGR से तुलना पर दिया बड़ा बयान

विजय की तुलना अभिनेता से नेता बने एमजी रामचंद्रन से की जा रही है, जिन्होंने राजनीति की शुरुआत में ही बड़ी सफलता हासिल की थी। इस तुलना को लेकर ही विजय की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “लोग कहते थे कि दिवंगत मुख्यमंत्री एमजीआर को भी अपने पहले ही चुनाव में इतना वोट शेयर नहीं मिला था।”

उन्होंने कहा, “फिर भी आज आपने तमिलगा वेट्री कज़गम को इतना जबरदस्त समर्थन दिया है। मैं अपनी तुलना एमजीआर से नहीं कर रहा; एमजीआर तो एमजीआर हैं, लेकिन मैं आपका विजय हूं, जो एमजीआर, अन्ना और पेरियार द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने आया हूं।”

सेंट जोसेफ कॉलेज के मैदान में समर्थकों को संबोधित करते हुए विजय ने टीवीके का समर्थन करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और पेरम्बूर विधानसभा सीट बरकरार रखने के बावजूद तिरुचिरापल्ली पूर्व को अपने दिल के करीब का निर्वाचन क्षेत्र बताया।

यह भी पढ़ें: क्या बहुमत के बावजूद राज्यसभा में नहीं पहुंचेगा TVK का नेता? कांग्रेस कर रही ‘खेला’

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत और कांग्रेस समेत छोटे दलों के समर्थन से टीवीके ने राज्य में सरकार बनाई है। एक्टर से सीएम बने सी जोसेफ विजय राज्य की सियासत में एक बड़े नेता बन कर उभरे हैं। राज्यसभा में तमिलनाडु की एक सीट खाली है, जिसके चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार 1 जून से शुरू होगा। पढ़िए पूरी खबर…