Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत और कांग्रेस समेत छोटे दलों के समर्थन से टीवीके ने राज्य में सरकार बनाई है। एक्टर से सीएम बने सी जोसेफ विजय राज्य की सियासत में एक बड़े नेता बन कर उभरे हैं। राज्यसभा में तमिलनाडु की एक सीट खाली है, जिसके चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार 1 जून से शुरू होगा।

इस राज्यसभा सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव में टीवीके के प्रत्याशी की जीत आसानी से हो सकती है, क्योंकि राज्य में उसके पास बहुमत है। ऐसे में तमिलनाडु के बाद राज्यसभा में भी टीवीके की एंट्री हो सकती है लेकिन गठबंधन के साथी कांग्रेस की वजह से टीवीके का राज्यसभा जाना मुश्किल भी हो सकता है।

कांग्रेस ने की है राज्यसभा सीट की मांग

दरअसल, इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस ने टीवीके को राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी उतारने की मांग की है। तमिलनाडु में सीएम विजय की सरकार कांग्रेस के 5 विधायकों को पर निर्भर है। ऐसे में विजय के सामने धर्मसंकट ये है कि क्या वे कांग्रेस की राज्यसभा सीट की मांग को स्वीकार करते हुए, अपनी पार्टी की उम्मीदों को एक झटका देंगे, या फिर कांग्रेस के दबाव को नजरअंदाज करेंगे।

किसे सीट देना चाहती है कांग्रेस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु की इस राज्यसभा सीट के चुनाव के जरिए कांग्रेस AICC के टेक्नोलॉजी और डेटा सेल के अध्यक्ष प्रवीन चक्रवर्ती को संसद के उच्च सदन में भेजना चाहती है। खास बात यह भी है कि प्रवीन चक्रवर्ती और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ही वो नेता हैं, जिन्होंने चुनाव से पहले टीवीके और कांग्रेस के गठबंधन की वकालत की थी।

क्यों खाली हुई राज्यसभा सीट?

राज्यसभा सीट के खाली होने की वजह AIADMK नेता सी. वी. षणमुगम ने मैलाम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद सात मई, 2026 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

क्या है चुनावी कार्यक्रम?

निर्वाचन आयोग के सूत्र बताते हैं कि एक से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। वापस लेने की आखिरी तिथि 11 जून है। मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बड़े पैमाने पर किया IAS अधिकारियों का तबादला

तमिलनाडु के जोसेफ विजय सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों में फेरबदल किया है, जिसमें जिला कलेक्टर और विभागीय सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन शामिल हैं। सीएम विजय की सरकार ने 30 से अधिक आईएएस के तबादले करते हुए नई नियुक्ति की हैं। पढ़िए पूरी खबर…