Pappu Yadav News: बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे थे इसी दौरान बवाल और उनके साथ धक्का-मुक्की की खबर सामने आ रही है।
यह मामला तब बढ़ा जब सांसद पप्पू यादव दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवा पहनने के विवाद पर अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान एक शख्स ने पूछा कि आप भगवा पहनकर भगवान राम की तस्वीर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद के सामने रख रहे हैं ये कैसा सम्मान है।
इसी दौरान पप्पू यादव के साथ समर्थकों ने उसे शख्स को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीटीआई के मुताबिक, झड़प के दौरान हमलावरों में से एक के पास से कथित तौर पर एक चाकू बरामद किया गया।
मुझ पर चाकू से हमला करने आया था- पप्पू यादव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई झड़प पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्दलीय सांसद ने कहा, “क्या कोई मुझ पर हमला करने के लिए मेरे घर में घुस सकता है?… वह मुझ पर चाकू से हमला करने आया था।” वहीं उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, “वह व्यक्ति हमला कर रहा था और फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचा रही थी।”
आगे पप्पू यादव ने आगे एक सवाल पर कहा, हम तो पहले की कई एफआईआर करवा चुके हैं। मेरे वकील भी यहां हैं। हम डरेंगे तो नहीं, जिसको मारना है मार दे, हम डरेंगे नहीं। पप्पू यादव इस दौरान एक चाकू हाथ में लिए नजर आए। आगे कहा, “पप्पू यादव का क्या गुनाह है, गुनाह गिरी है, चंपत राय का है। हमारा क्या गुनाह है। हमने क्या चोरी की? क्या इन लोगों ने शंकराचार्य के साथ मारपीट की? इन लोगों ने चोरी की। इन्होंने दो सौ किलो सोना चुराया।”
दिल्ली पुलिस की साजिश उजागर- पप्पू यादव के वकील
पप्पू यादव के वकील ने कहा, “इससे दिल्ली पुलिस की नाकामी सामने आती है। यह दिल्ली पुलिस की साजिश वाली हरकत को उजागर करता है, जिससे पता चलता है कि कैसे सत्ताधारी पार्टी के साथ मिलकर वे छह बार चुने गए सांसद के खिलाफ रची जा रही साजिश में मदद कर रहे है। पिछले दो दिनों से हम लगातार छह बार चुने गए सांसद के खिलाफ रची जा रही साजिश के बारे में जानकारी दे रहे हैं और शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।”
आगे कहा, “सार्वजनिक रूप से ऐसे ट्वीट किए जा रहे हैं जिनमें उनका सिर काटने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही जा रही है। दिल्ली पुलिस से कई शिकायतों और पूरी सुरक्षा का भरोसा मिलने के बावजूद, उन्होंने इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए सिर्फ़ कुछ पुलिसकर्मियों बस तीन या चार को तैनात किया। उनमें से केवल एक इंस्पेक्टर था। मीडियाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, इन लोगों ने चाकू लहराए और बहुत बदतमीजी से पेश आए। यह पूरी तरह से निंदनीय और अमानवीय है। अब हम आगे की कार्रवाई करेंगे।”
पप्पू यादव के एक समर्थक ने कहा, “पप्पू यादव लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं, जैसे ही उसने (हमलावर ने) पीछे से चाकू निकाला, हमने तुरंत मिलकर उसे काबू में कर लिया। अगर हमने उस समय उसे नहीं रोका होता, तो हो सकता है कि हमारे पप्पू-जी आज हमारे बीच नहीं होते।”
झड़प के समय वहाँ मौजूद पप्पू यादव के एक समर्थक ने बताया, “वे बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी अचानक तीन-चार लोग वहाँ आ गए। उन्होंने तुरंत चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही चाकू चलाया गया, मैंने बिना सोचे-समझे अपना हाथ उनके सामने कर दिया और चाकू की धार मेरी उंगली को छू गई। वे हमला करते रहे। लोगों के एक-दूसरे पर गिरने से मची अफरातफरी से मैं बुरी तरह थक गया हूं।”
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: चौतरफा घिरे सांसद पप्पू यादव बोले- ‘क्या मंदिर के धन की रक्षा करना गलत है?
संसद परिसर में राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी को लेकर किए गए एक नाटकीय प्रदर्शन के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव चौतरफा घिर गए हैं। उनके खिलाफ दिल्ली से लेकर वाराणसी तक कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
