कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों को गुरुवार दोपहर क्राइम ब्रांच के राजौरी गार्डन स्थित दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है।

यह समन दोनों के खिलाफ दर्ज दो मामलों से जुड़ा है। ये मामले 13 अक्टूबर को दर्ज किए गए थे। आरोप है कि दोनों सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर जंतर-मंतर में घुस गए थे और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्हें सात दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अतिक्रमण का मामला जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU की शिकायत पर दर्ज किया गया था। JDU का ऑफिस प्रदर्शन स्थल के पास ही है। इससे पहले भी 22 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह तारीख तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई के ठीक एक दिन बाद की थी। लेकिन दोनों पुलिस के सामने पेश नहीं हुए और उन्होंने पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा था।

दोनों को न्यायिक हिरासत से तब रिहा किया गया जब उन्होंने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने एक लिखित आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अपील नहीं करेंगे।

SEM के आदेश के तहत दोनों ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने का लिखित वादा किया था।

उनके लिखित आश्वासन में कहा गया था, ”हम कानून के अनुसार जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र की सूची से हटाए जाने तक वहां किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे। हम यह भी भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में जो भी प्रदर्शन किया जाएगा, वह संविधान के दायरे में रहकर ही किया जाएगा।”

गौर करने वाली बात है कि सौरव दास और आशुतोष रांका पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर जंतर-मंतर में प्रवेश किया था। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है। जेल से रिहाई के समय दोनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन न करने और शांति बनाए रखने का लिखित वादा किया था।

अग्निवीरों की सेवा दो साल बढ़ाए जाने पर CJP के सौरव दास क्या बोले

अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार के नए फैसले पर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। सरकार ने अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न’ बताया है। पढ़ें पूरी खबर…