CJP Protest News: जंतर-मंतर पर सोमवार को संसद मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर सीजेपी के ही कई समर्थकों और आलोचकों ने उनकी आलोचना की थी। अब सीजेपी ने विजेता दहिया के खिलाफ एक्शन लिया है और उन्हें मुख्य प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। सीजेपी ने उनके व्यवहार को बेहद असंवेदनशील और अस्वीकार्य बताया है।
दरअसल, विजेता दहिया के संबंध में कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा,”हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया की बेहद असंवेदनशील हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनके वीडियो उस समय सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम, पुलिस द्वारा पुलिस की हिंसा का सामना कर रहे थे।”
‘विवेक की कमी को दर्शाता है’
सीजेपी ने कहा,”ऐसा आचरण अस्वीकार्य है, विवेक की पूर्ण कमी दर्शाता है और हमारे आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है।” पार्टी ने कहा कि दहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा उन्हें सभी आधिकारिक कर्तव्यों से भी मुक्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि है सीजेपी ने यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब सीजेपी नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है। सोमवार को संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।
समर्थकों ने की थी आलोचना
बता दें कि सीजेपी के नेता विजेता दहिया के व्यवहार की विपक्ष के कई नेताओं और सीजेपी समर्थकों ने भी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर विजेता दहिया को काफी ट्रोल भी किया गया था और पूछा गया था कि क्या वे इस विरोध प्रदर्शन के पक्ष में संवेदनशील हैं या केवल प्रसिद्धि पाने के लिए सीजेपी के साथ बैठे हुए हैं।
शिवसेना यूबीटी की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी विजेता दहिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि CJP के प्रवक्ता विजेता दहिया, जो हर मंच पर नाचते रहते हैं और जिन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज को अपशब्द कहे थे। क्या उन्होंने कल के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया? क्या यह सच है?
यह भी पढ़ें: पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ धरने पर बैठे हैं। पीएम आवास के पास कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। पढ़िए पूरी खबर…
