CJP Protest News: नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की। सीजेपी के प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग ये हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटाया जाए, या उनका इस्तीफा लिया जाए। सीजेपी प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद की ओर मार्च करने के प्रयास के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करते समय दिल्ली पुलिस के जवान घायल हो गए। इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षक (SI) ने बताया, “हम बैरिकेड्स के पास खड़े थे, तभी उनकी (प्रदर्शनकारियों) ओर से पथराव किया गया।”

अभिजीत दीपके की पुलिस हिरासत के दावे फर्जी

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को ‘संसद चलो’ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने इन आरोपों को “पूरी तरह से झूठा” बताते हुए स्पष्ट किया कि वह “मंच पर ही मौजूद थे।”

दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदम के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने भी पुष्टि की कि अभिजीत दीपके को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सौरव दास ने ही ये आरोप लगाया था कि पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दीपके को दिल्ली पुलिस ने उठा लिया है।

जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

संसद मार्च के दौरान सीजेपी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सीजेपी ने हल्के बल का प्रयोग किया। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात भी की है। इसमें उन्होंने सरकार से तीन मांगे भी की हैं। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और अभिषेक रांका ने ऐलान किया है कि जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक ये आंदोलन खत्म नहीं होगा।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है । दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) द्वारा संसद की ओर जाने वाले “संसद चलो” मार्च को रोकने के लिए बैरिकेड, आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग किए जाने के कुछ घंटों बाद भी, हजारों दृढ़ प्रदर्शनकारियों ने कथित परीक्षा पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए क्षेत्र खाली करने से इनकार कर दिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की निंदा

इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया। सरकार के कदमों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए खड़गे ने कहा, “छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। यह सरकार सत्ता में रहने के लायक नहीं है।”

यह भी पढ़ें: क्या हैं कॉकरोच जनता पार्टी की तीन प्रमुख मांगें? CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर सौंपी सूची

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला। सीजेपी की ओर से उसके प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपनी मांगों की सूची सौंप। सीजेपी की ओर से प्रमुख तौर पर तीन मांगें की गई है। पढ़िए पूरी खबर….