कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को समर्थन देने के बाद उसमें शामिल होने के लिए दिल्ली आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, ध्रुव राठी को पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। पुलिस की यह कार्रवाई शनिवार सुबह 8 बजे के करीब हुई है। इस बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बता दें कि ध्रुव राठी ने शुक्रवार शाम को दिल्ली के इंडिया गेट से एक वीडियो पोस्ट किया था और यह दावा किया था कि वह शनिवार वाले प्रोटेस्ट में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, 50 के करीब पुलिसकर्मी ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के लिए उनके घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह 8 बजे के करीब पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बेंगलुरु में शामिल हुए थे प्रोटेस्ट में

यूट्यूबर ध्रुव राठी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए 8 अक्टूबर को भारत लौटे थे। सबसे पहले वह बेंगलुरु में ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद 9 अक्टूबर की रात वह दिल्ली पहुंचे। इंडिया गेट से उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद वह गुरुग्राम स्थित अपने घर चले गए थे और शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में पहुंचने वाले थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

कौन हैं ध्रुव राठी?

ध्रुव राठी एक चर्चित यूट्यूबर, वीडियो क्रिएटर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके वीडियोज भारत की राजनीति, इतिहास, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों को लेकर होते हैं। खास तौर पर ध्रुव राठी के वीडियो केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।

मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले ध्रुव राठी ने जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कंप्लीट की है। उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी में उच्च शिक्षा हासिल की है। उनकी नागरिकता को लेकर हमेशा सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र मोदी एक तानाशाह है’, अभिजीत दीपके ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी एक तानाशाह है।” दीपके ने मुंबई छोड़ने से पहले आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की जिसमें उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं, एक जो हो रहा है होने दो बर्दाश्त करते जाओ या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की। यहां पढ़ें पूरी खबर…