कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर नीट और कंपटेटिव एग्जाम को लेकर 20 जून को विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग थाली और चम्मच लेकर आएं।
समर्थकों से की अपील
CJP के चीफ अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से एक थाली और चम्मच लाने को कहा है। जानकारी दे दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों के बाहर और बालकनी में आकर लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए बर्तन (थाली-चम्मच) बजाने की अपील की थी।
उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से कहा, “कल जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी लोग अपने साथ थाली और चम्मच लेकर आए। बाकी की कहानी तो आप जानते ही हैं।”
पुलिस ने मिली अनुमति
सीजेपी ने कहा कि उसने 20 जून को दोपहर एक बजे होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति हासिल कर ली है। पार्टी और उसके समर्थक NEET परीक्षा के पेपर लीक विवाद और अन्य परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
पीएम मोदी से की एक करोड़ मुआवजा देने की मांग
इसके अलावा, अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि परीक्षा संबंधी विवादों के बीच कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
इससे पहले सीजेपी ने 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद इसने पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया।
पीएम मोदी ने 2020 में की थी अपील
2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्करों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपने घरों के बाहर और बालकनी में ताली और थाली बजाने के आह्वान किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में एक्स पर पोस्ट किया था, “याद रखें, आज शाम 5 बजे से 5 मिनट के लिए… अपनी छतों, बालकनियों या खिड़कियों पर आकर उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करें जो चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं ताकि हमारा देश कोविड-19 से मुक्त हो सके। #जनताकर्फ्यू,”
यह भी पढ़ें: ‘मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे’, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लगाया आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ लोगों का हाथ था। दीपके ने दावा किया कि यह हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
