केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से निराश, हताश हो चुकी है। मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में विचारों के मतभेद होने चाहिए और यह होना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन लोकसभा में देश की जनता ने स्पष्ट रूप से दर्शाया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों के साथ हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि आप लड़िए जितना लड़ना है, चुनाव में लड़िए, सदन में लड़िए लेकिन ऐसे वैश्विक मंच पर इस तरह की बातों को करना, ऐसे मंचों पर जिस पर पूरी दुनिया की नजर है, उस मंच पर जहां दुनिया भर की मीडिया की नजर है वहां आप ऐसी हरकत करते हैं, आप देश को किस छवि में दिखाना चाहते हैं।

चिराग ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा देश बनाना चाहते हैं जिसकी दुनिया आलोचना करें। आज जब AI समिट हो रहा है, उस मंच पर जब दुनिया भारत की तारीफ कर रही है, वहां आप देश की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस विरोध प्रदर्शन का तरीका भी समझ नहीं आया। मर्यादा तो रखिए, आप टी शर्ट उतारकर, अर्धनग्न होकर आप इस तरह विरोध कर रहे हैं, दुनिया के सामने आप देश का मज़ाक बनाना चाहते हैं, यही कारण है कि आज कांग्रेस का पतन हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि राहुल गांधी के बारे में तो सब जानते हैं कि वे क्या बोलते हैं, क्या करवाते हैं। हिंदुस्तान को बदनाम करने के लिए वे सब कर रहे हैं, अपनी छवि खुद खराब कर रहे हैं।

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि अशोभनीय है और मैं समझता हूं जिस प्रकार से सदन के भीतर भी इनके नेतृत्व को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, वे उपहास का विषय बने। इस घटना के बाद राहुल गांधी की कांग्रेस पूरी दुनिया के सामने उपहास का कारण बन चुकी है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि जिस तरह से AI समिट में कांग्रेस ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को भेजकर जो निम्न स्तर की राजनीति की उसकी मैं गोवा सरकार की तरफ से निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस, कांग्रेस नेतृत्व की निंदा करता हूं। यह भारत की छवि के साथ धोखा है इसलिए मैं इसकी निंदा करता हूं।

रोहित पवार का पीएम को पत्र, विमानन मंत्री का मांगा इस्तीफा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के महासचिव रोहित पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पत्र लिखा है। पत्र में रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की पूरी जांच होने तक इस्तीफा मांगा है। इस हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने घटना की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की भी मांग की। यह भी पढ़ें।