तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। उन्होंने तलाक के लिए चेंगलपट्टू कोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका वापस ले ली और कहा कि वह इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं।

उन्होंने इस साल फरवरी में जोसेफ विजय से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन किया और कहा था कि वह किसी महिला अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिसका पता उन्हें 2021 में चला था। ऐसे में वह विजय से अलग होना चाहती हैं।

कोर्ट ने खत्म किया केस

इसके बाद, चेंगलपट्टू कोर्ट ने विजय से तलाक के लिए दायर किए गए तलाक के मामले को बंद कर दिया। संगीता कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ी और जज को अपना फैसला बताया।

संगीता का यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब इस मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाने की बात कही जा रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सीएम जोसेफ विजय, संगीता और बच्चों को 240 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने को तैयार थे।

आज थी कोर्ट की सुनवाई

विजय और संगीता कोर्ट की सुनवाई पर कई बार अनुपस्थित रहे, जिस कारण कई बार यह स्थगित हो चुकी है। इसके बाद अगली सुनवाई 7 अगस्त को तय की गई थी।

संगीता ने क्या किया था दावा?

अपनी याचिका में संगीता ने जोसेफ विजय के साथ अपने विवाह को मतभेदों के आधार पर समाप्त करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने गुजारा भत्ता भी मांगा था और चेन्नई के नीलंकराई स्थित दंपति के आवास में रहना जारी रखने की अनुमति का अनुरोध किया।

अपनी याचिका में संगीता ने यह भी दावा किया था कि दंपति पांच साल से अलग हो रहे थे। विजय कथित अभिनेत्री के साथ कई बार विदेश यात्राओं पर गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। जिसके बाद उन्हें संगीता और उनके बच्चों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह में अंतरधार्मिक विवाह किया था। इस साल मई में टीवीके नेता के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस विवाद ने लोगों को खासा ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें: ‘ओछी राजनीति में नहीं पड़ना चाहता’, कावेरी विवाद पर विजय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपमान भी सहने को तैयार

कावेरी जल विवाद पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। विधानसभा में उन्होंने कहा कि कर्नाटक के साथ बातचीत का प्रस्ताव उन्होंने खुद रखा था क्योंकि उन्हें इस मुद्दे पर सकारात्मक समाधान निकलने की उम्मीद थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें